संगड़ाह। नाबालिग लड़की से यौन उत्पीड़न अथवा POCSO के आरोपी को गिरफ्तार कर रेणुकाजी पुलिस मामले की तहकीकात जारी रखे हुए हैं। कमलाड़ गांव का रमेश कुमार नामक उक्त शख्स पूर्व पंचायत प्रधान बताया जा रहा है। आरोपी को रेणुकाजी Police द्वारा 2 हफ्ते बाद गिरफ्तार गया तथा 30 दिसंबर 2021 को यह Cace दर्ज हुआ था।
पीड़िता अनुसूचित जाति से संबंधित भी बताई जा रही है, हालांकि इस बारे पुलिस की पुष्टि होना शेष है तथा जांच जारी है। पुलिस द्वारा आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस ने रिमांड पर भेजा गया। DSP संगड़ाह शक्ति सिंह ने पोक्सो एक्ट के उक्त आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की।

संगड़ाह में तीसरे दिन भी बंद रही पेयजल आपूर्ति
संगड़ाह। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में मंगलवार को तीसरे दिन भी पेयजल आपूर्ति पूरी तरह ठप रही। कस्बे में पानी न मिलने से साधन संपन्न लोग जहां निजी गाड़ियों से पानी की राशनिंग कर रहे हैं, वहीं अन्य लोग एक से 2 किलोमीटर दूर जाकर प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढो रहे हैं। कपड़े धोने व नहाने के लिए पानी का गंभीर संकट पैदा हो गया हैं। बस अड्डा बाजार में मंगलवार को सार्वजनिक शौचालय भी पानी खत्म होने से बंद रहा। व्यापार मंडल संगड़ाह जल्द विभाग और प्रशासन से पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की। विभाग के कनिष्ठ अभियंता संतोष शर्मा व SDO अनिल चौहान के अनुसार आज क्षतिग्रस्त हुई मेन लाइन की मुरम्मत की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि, कल से नियमित रूप से पेयजल आपूर्ति की जाएगी।
संगड़ाह में 20 को होंगे Driving Test
संगड़ाह। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में ड्राइविंग टेस्ट आगामी 20 जनवरी को होंगे। प्रातः 10 बजे से होने वाली इस प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी की जाएगी। SDM संगड़ाह डॉ विक्रम नेगी ने बताया कि, इस दौरान हैलिपैड पर वाहनों की Passing भी होगी।
Comments
Post a Comment