18 मार्च को बदले गए थे GRS व TA के पंचायत सर्कल
तबादलों पर प्रतिबंध के बावजूद एक साथ 23 कर्मचारियों की बदली से गरमाई थी सियासत
संगड़ाह। खंड विकास अधिकारी संगड़ाह द्वारा 18 मई को किए गए सभी ग्राम रोजगार सेवकों तथा तकनीकी सहायकों के पंचायत वृत संबधी तबादलों को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। BDO के सभी 23 कर्मचारियों के वृत बदलने के अपने पुराने आदेश रद्द किए जाने संबधी अधिकारिक पत्र विकास खंड संगड़ाह के पंचायत प्रतिनिधियों व कर्मचारियों के Whatsapp पर शनिवार को upload हो चुका है। ग्रुप पर अपलोड तबादले रद्द होने संबधी आदेशों पर जहां पंचायत निरीक्षक द्वारा कर्मचारियों की सुविधा को देखते हुए बीडीओ द्वारा ऐसा करने का कमेंट किया गया, वंही BDC Chairman द्वारा इसे अवांछित कमेंट बताया गया। गौरतलब है कि, एक साथ सभी 23 कर्मचारियों के circul बदले जाने से विभाग में हड़कंप मच गया था तथा सुत्रों कुछ पंचायत प्रधान व संबधित कर्मचारियों द्वारा यह मामला क्षेत्र के BJP नेताओं के सामने भी उठाया गया था। 9 मई को प्रदेश सरकार द्वारा तबादलों पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद 18 मई को हुए उक्त सर्कल बदलने अथवा तबादले का मामला जानकारी के अनुसार एक स्थानीय भाजपा नेता के माध्यम से Chief Minister office तक पंहुचा था। Transfer रद्द होने संबधी पत्र की प्रति उपायुक्त सिरमौर को भी बीडीओ द्वारा भेजी गई है, जबकि 18 मई के पत्र की प्रति DC को नही की गई थी।बीडीओ संगड़ाह विनित कुमार से फोन व व्हाट्सएप पर संपर्क किए जाने पर इस बारे प्रतिक्रिया नही मिल सकी, जबकि संबधित कर्मचारियों तथा पंचायत प्रधानों के अनुसार उन्हे Whatsap पर तबादले रद्द होने संबधी आदेश मिले हैं। पंचायत समिति संगड़ाह के अध्यक्ष मेलाराम शर्मा ने कहा कि, तबादलों पर प्रतिबंध के दौरान एक साथ 23 कर्मचारियों की पंचायतें बदले जाने को लेकर कुछ पंचायत प्रधानों द्वारा काम बाधित होने संबंधी आपत्ति जताई गई थी और Transfer रद्द होने से पंचायत प्रतिनिधि संतुष्ट है।
Comments
Post a Comment