नाहन। जिला सिरमौर में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से चूड़ेश्वर मंडल व चेश्टा कलामंच के कलाकारों द्वारा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं की जानकारी Street Play व गीत संगीत के जरिए दी जा रही है। जिला में अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ में चलाई गई योजनाओं के बारे लागो को जागरुक करने के लिए विशेष प्रचार अभियान प्रचार अभियान चलाया गया है।
इस अभियान के अर्न्तगत आज ग्राम पंचायत नेहर स्वार, ग्राम पंचायत महिपुर और बोहल पंचायत में अनेकों विकासात्मक योजनाओं के बारे में जागरुक किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत Group Song एकता हमारा धर्म है अखंडता हमारा कर्म है तथा हिमाचले च चाइयां लोको विकास दी बाहारा, खुशियां दा पेया लश्कारा इत्यादि गीतों की प्रस्तुति सांस्कृतिक दल द्वारा सामूहिक रूप से दी गई। इसके पश्चात् लोक गीत दिखा सरकारा दा कमाल हो विकास कराणे, विकास कराणे बेशुमार प्रस्तुत किया गया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत लोकगीत दिहाड़ी दारो रे दिहाड़ी बड़ाए पेंशन बुजुर्गों रे बढ़ाएं, गरीबो लोगों का भला किया वादा अपना निभाया गीतों की प्रस्तुति पेश कर लागों को आकृषित किया गया। कलाकारों ने गांव का विकास नुक्कड़ नाटक में बताया कि वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन 1000 रुपये प्रतिमाह प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा 65 वर्ष से लेकर 69 वर्ष की आयु की महिलाओं को स्वर्ण जयंती नारी संबल योजना के अंतर्गत वृद्धावस्था पेंशन वृद्धावस्था पेंशन 1500 रुपए प्रतिमाह तथा 70 वर्ष की आयु पूरी कर चुके सभी वरिष्ठ नागरिकों को 1700 रुपए पेंशन प्रदान की जा रही है।

महिला कलाकारों ने प्रदेश सरकार द्वारा हिमाचल पथ HRTC Buses में महिलाओं के लिए 50% किराए में छूट देने का भी जिक्र किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100, स्वावलंबन योजना, स्वरोजगार योजना, कौशल विकास योजना आदि कई योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत नेहर स्वार प्रधान ग्राम पंचायत अनीता देवी, सहायिका रमा देवी, ग्राम रोजगार सेवक भीमानंद, पंचायत सदस्य प्रदीप एवं महिपुर प्रधान ग्राम पंचायत अनिल ठाकुर, उप प्रधान बलबीर सिंह ठाकुर, पंचायत सदस्य अंकुश शर्मा, ग्राम वासियों में नंबरदार मदन सिंह, वेद प्रकाश, कर्म सिंह, लक्ष्मी सिंह सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे।
Comments
Post a Comment