हर बस्ती को सड़क से जोडना हिमाचल सरकार की प्राथमिकता @ ऊर्जा मंत्री

2 नई उपतहसीलों से राजपुर व खोडोवाला के 43,000 लोग होंगे लाभान्वित

लोगों ने गर्मजोशी से किया ऊर्जा मंत्री का स्वागत

पांवटा साहिब। हिमाचल के ऊर्जा मंत्री सुखराम चैधरी ने कहा कि, प्रदेश के हर गांव व हर बस्ती को सड़क से जोडना वर्तमान सरकार की प्राथमिकता है। ऊर्जा मंत्री आज आंजभोज क्षेत्र के राजपुर में कैबिनेट में उपतहसील राजपुर, CHC राजपुर को 30 Bad से 50 बेड बनाने, दो पटवार सर्कल, आयुर्वेदिक Hospital कलाथा की स्वीकृति के लिए आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम में जनमानस को सम्बोधित कर रहे थे। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने ऊर्जा मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि, आंजभोज क्षेत्र में क्लाथा बढाना, भरली व डांडा पागर मार्ग बनाए जा रहे हैं और अन्य कई Road FRA के तहत स्वीकृत करवाए गए हैं ताकि इस क्षेत्र के हर हिस्से को सड़कों से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि, जब-जब प्रदेश में BJP Government बनी हैं, तब-तब आंजभोज क्षेत्र में विकास हुआ है। वर्तमान प्रदेश सरकार विकास करने के लिए जानी जाती है और विकास के दम पर ही भाजपा प्रदेश में पुनः सरकार बनायेगी। Power Minister ने बताया कि, गत दिवस मंत्रीमण्डल की बैठक में पांवटा साहिब के राजपुर और खोडोवाला में दो नई उप तहसीलें खोलने को स्वीकृति प्रदान की गई है जिससे राजपुर से आंजभोज क्षेत्र की 11 पंचायतों के 4 हजार परिवारों के 17000 लोग तथा खोडोवाला से 10 पंचायतों के 6 हजार परिवारों के 26000 लोग लाभान्वित हुए हैं। उन्होंने कहा कि 27 करोड़ रूपये की लागत से खोदरी माजरी से पानी Lift किया जाएगा जिससे आंजभोज क्षेत्र में पीने के पानी की कोई भी समस्या नहीं रहेगी। इसके अतिरिक्त, 10 करोड़ रूपये की लागत से 33 केवी सब स्टेशन का कार्य प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आंजभोज के लिए जो घोषणाएं की थी वह उन्होंने पूरी की हैं जिसके लिए वह मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हैं। उन्होंने बताया कि, गत दिवस शिमला में आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में सिरमौर जिला की पांवटा साहिब तहसील के अंतर्गत मौजूदा पटवार वृत्तों के पुनर्गठन को मंजूरी प्रदान की गई। क्षेत्र के लोगों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से देवी नगर, गोंदपुर, छछेती, पातलियों, बैकूं, शमशेरपुर, मानपुर देवरा, खोदरी, मोहकमपुर नवादा, बनौर और दंडन में 11 नए पटवार वृत्त के अतिरिक्त राजपुरा और भाटावाली में दो नए कानूनगो वृत तथा राजपुर और खोडोवाला में दो नई उप तहसीलें खोलने को स्वीकृति प्रदान की गई। इससे पांवटा साहिब तहसील में कुल 23 पटवार वृत और 4 कानूनगो वृत हो जायेंगे। उन्होंने कहा कि, वर्तमान सरकार ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन में उल्लेखनीय वृद्धि की है और बिना आय सीमा के वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने की आयु सीमा को पहले 80 वर्ष से घटाकर 70 वर्ष और अब 60 वर्ष कर दिया गया है। चालू वित्त वर्ष के दौरान जरूरतमंद लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करने पर 1300 करोड़ रुपये की राशि व्यय की जा रही है। इस अवसर पर उपाध्यक्ष जिला परिषद अंजना शर्मा, BDC Chairman हितेंद्र कुमार, अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा पांवटा साहिब चरणजीत चौधरी, सदस्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड राहुल चौधरी, सचिव OBC मोर्चा हिमाचल प्रदेश सुभाष चैधरी, जिला भाजपा उपाध्यक्ष दिनेश नेगी, महामंत्री पांवटा भाजपा मंडल देवराज चौहान, SDM विवेक महाजन, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, अधिशासी अभियंता विद्युत बोर्ड अजय चौधरी, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग के.एल. चौधरी व बाल विकास परियोजना अधिकारी रूपेश तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।


 

Comments