26 अगस्त को अमृत महोत्सव कार्यक्रम मे रेणुकाजी पहुंचेंगे CM
SHG की महिलाएं तथा सरकारी योजनाओं के लाभार्थी भी होंगे शामिल
संगड़ाह। हिमाचल मे पिछले 75 साल मे हुए विकास तथा आजादी के Amrit Mahotsav पर Renukaji में आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सोमवार को BJP मंडल इकाई द्वारा संगड़ाह में समीक्षा बैठक की गई। मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा की अध्यक्षता Party office में हुई इस Review meeting में BDC Chairman मेलाराम शर्मा, पूर्व प्रत्याशी बलबीर चौहान व पूर्व विधायक रूप सिंह सहित लगभग सभी मंडल पदाधिकारी मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष सुनील ने बताया कि, उक्त कार्यक्रम के लिए क्षेत्र से 5,000 से अधिक कार्यकर्ताओं के पहुंचने की व्यवस्था की गई है। पंचायत समिति अध्यक्ष मेलाराम शर्मा ने बताया कि, पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा कार्यक्रम में NRLM स्वयं सहायता समूह की महिलाएं व अन्य विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी भी शामिल होंगे।उधर DC सिरमौर राम कुमार गौतम ने बताया कि, हिमाचल प्रदेश मे 75 वर्ष मे हुए विकास पर 26 अगस्त, 2022 को रेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र तथा शिलाई विधानसभा क्षेत्र में समारोह आयोजित किए जाएंगे जिसमें, Chief Minister जय राम ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। 26 को प्रातः 11 बजे रेणुकाजी के मेला मैदान में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, बाद दोपहर बाद शिलाई में लोक निमार्ण विभाग के विश्राम गृह में कार्यक्रम आयोजित होगा। इन कार्यक्रमों में विभिन्न विभाग व संस्थानों द्वारा प्रदर्शनियां लगाई जाएगी, जिसमे प्रदेश की पिछले 75 वर्ष की विकास गाथा का व्याख्यान होगा।
Comments
Post a Comment