रोजगार संघर्ष यात्रा के दौरान नाहन Congress के 2 गुटों मे हुआ संघर्ष

12 जून को PCC President प्रतिभा सिंह की सभा मे भी दिखी थी गुटबाजी

पूर्व जिला अध्यक्ष पर हो चुकी है मारपीट के लिए FIR 

नाहन। सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन मे Rojgaar Sangharsh Yatra के दौरान कांग्रेस के 2 गुटों मे शनिवार को लात-घूसे चलने की नौबत आ गई। जानकारी के अनुसार माजरा से जैसे ही रोजगार संघर्ष यात्रा मिश्रवाला पंहुची, तो पर्व विधानसभा प्रत्याशी अजय सोलंकी व अल्पसंख्यक मोर्चा राज्य अध्यक्ष मोहम्मद इकबाल चौधरी गुट के बीच तीखी नोकझोंक हुई। नाहन माल रोड पर पहुंचते-पहुंचते यह गुटबाजी Congress के कार्यकर्ताओं में Fighting तक पहुंच गई और शिमला ग्रामीण के MLA एंव यात्रा के संयोजक विक्रमादित्य सिंह के सामने जमकर लात-घूसे चलने लगे। इससे पहले नाहन विधानसभा क्षेत्र के सलानी में 12 जून को PCC President एंव सांसद प्रतिभा सिंह के सामने भी कांग्रेस में गुटबाजी व धक्का-मुक्की हुई थी और जमीन पर बैठे शिलाई के MLA हर्षवर्धन चौहान को काफी मनाने के बाद वह मंच पर ला सकी। जानकारी के अनुसार गत 20 जुलाई को Congress नेता रूपेंद्र ठाकुर व सोलंकी गुट के 1 अन्य कार्यकर्ता द्वारा तत्कालीन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय बहादुर व Ex MLA किरणेश जंग के खिलाफ मारपीट के Case मे FIR दर्ज करवाए जाने के बाद प्रदेश नैत्रित्व ने सभी को अनुशासन मे रहने को भी कहा था। 

एक सप्ताह पूर्व पच्छाद विधानसभा क्षेत्र के राजगढ़ दौरे के दौरान भी दयाल प्यारी गुटबाजी व गंगुराम मुसाफिर गुट ने भी हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह का अलग-अलग Welcome कर गुटबाजी जाहिर की थी। दरसल जिला सिरमौर मे इन विधानसभा Election के लिए कांग्रेस से कई दावेदार हो गए हैं, जो अपना-अपना राग आलाप गुटबाजी को और हवा दे रहे हैं। शनिवार को नाहन विधानसभा क्षेत्र के मुस्लिम आबादी वाले Mishrawala मे संघर्ष यात्रा के दौरान दोनों गुटों ने अपने अपने नेताओं के Poster व झंडे Bikes पर लगाकर अपने गुट के नेताओं के नारे लगाए, जिससे विवाद शुरू हुआ।


Comments