राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव 7 से 9 अक्तूबर तक चलेगा

DC सिरमौर ने मेले के आयोजन को लेकर की समीक्षा बैठक 
पांवटा साहिब। सिरमौर जिला के पांवटा साहिब में 7 से 9 अक्तूबर 2022 तक राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव पूरे हर्षोल्लास से आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने मेले के आयोजन को लेकर SDM office पांवटा साहिब में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होने बताया कि, राज्य स्तरीय Yamuna Sharad Mahotsav के शुभारंभ अवसर पर महामहिम Governor of Himachal राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तथा समापन अवसर पर Chief Minister जयराम ठाकुर को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित किया जाएगा। DC ने कहा कि, मेले में विभिन्न खेल गतिविधियाँ भी आयोजित की जाएँगी जिसमें फ़ुट्बॉल, खो-खो, कबड्डी, हॉकी आदि शामिल रहेंगे। बैठक में यमुना शरद महोत्सव के आयोजन की तैयारियों को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों से चर्चा की गई तथा आयोजन को सफल बनाने के लिए विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। उन्होंने बताया कि मेले में उच्च स्तर के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। उपायुक्त ने बैठक में सभी से मेले के आयोजन में बढ़-चढ़ कर भाग लेने का आह्वान किया।

उन्होंने राज्य स्तरीय यमुना शरद महोत्सव से पहले क्षेत्र में सबकी सहभागिता से सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। SDM पांवटा साहिब विवेक महाजन ने सभी मद क्रमवार प्रस्तुत किए। इस Meeting में नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा निर्मल कौर, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश कटारिया, ASP बबीता राणा, DFO, कुनाल अंग्रिश, DSP वीर बहादुर, तहसीलदार वेद प्रकाश अग्निहोत्री, अधिशाषी अभियंता जल शक्ति विभाग अरशद अहमद, BMO राजपुरा ड़ॉ. अजय देओल, कार्यकारी अधिकारी नगर पालिका परिषद अजमेर सिंह, BDO रवि प्रकाश जोशी व अध्यक्ष हिमोत्कर्ष जिला सिरमौर राजेन्द्र तिवारी सहित कईं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

 


Comments