70 बरस बाद भारत मे हुए चीते के दर्शन

PM मोदी ने 72वें जन्मदिन पर MP के Kuno National Park मे 8 अफ्रीकी चीतों की करवाई Entry  

नरेन्द्र मोदी ने चीतों को KNM के विशेष बाड़े में छोड़ा

Prime Minister नरेंद्र मोदी ने आज अपने 72वें Birthday पर अफ्रीकी चीतों को KNP के विशेष बाड़े में छोड़ा। चीते धीरे-धीरे पिंजरों से बाहर आते गए और PM इस दौरान पेशेवर कैमरे से उनकी तस्वीरें लेते हुए भी दिखाई दिए। प्रधानमंत्री के साथ इस मौके पर मध्य प्रदेश के Chief Minister शिवराज सिंह चौहान भी मंच पर थे। 

1952 में चीतों को देश से विलुप्त घोषित तो कर दिया....

भारत में चीतों को फिर से बसाने की परियोजना के तहत श्योपुर जिले के कुनो राष्ट्रीय उद्यान में नामीबिया से लाए गए चीतों को छोड़ने के लिए आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, यह दुर्भाग्य रहा कि हमने 1952 में चीतों को देश से विलुप्त तो घोषित कर दिया, लेकिन उनके पुनर्वास के लिए दशकों तक कोई सार्थक कोशिश नहीं की गई। आज आजादी के अमृत महोत्सव काल में अब देश नई ऊर्जा के साथ चीतों के पुनर्वास के लिए जुट गया है। PM मोदी ने कहा कि, कुनो राष्ट्रीय उद्यान में अब चीता फिर से दौड़ेंगे और यहां Grassland की Ecology सृदृढ़ होने के साथ-साथ जैव विविधता भी बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि, Internationel दिशा निर्देशानुसार भारत इन चीतों को बसाने की पूरी कोशिश कर रहा है, हमें अपने प्रयासों को विफल नहीं होने देना है। 

चीतों को देखने के लिए देशवासियों को दिखाना होगा धैर्य

PM मोदी ने कहा कि, कुनो उद्यान में छोड़े गए चीतों को देखने के लिए देशवासियों को कुछ महीने का धैर्य दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि, आज यह Chita मेहमान बनकर आए हैं और इस क्षेत्र से अनजान है। यहां चीते अपना घर बना पाएं, इसके लिए हमें इनको कुछ महीने का समय देना होगा।


 

Comments