श्राद्ध व पुण्यतिथि समारोह मे बकरे की धाम को भी परम्परा के खिलाफ बताया
संगडाह Block के महिला SHG को करीब 97 लाख जारी होने की बात भी MLA को सुनाई
संगड़ाह। पंचायत समिति संगड़ाह के अध्यक्ष मेला राम शर्मा व BJP सिरमौर जिला उपाध्यक्ष बलवीर सिंह ठाकुर ने PCC President एंव MP प्रतिभा सिंह पर Giripaar को ST Status के मुद्दे पर झूठ बोलने के आरोप लगाए। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, मुकेश अग्निहोत्री व अलका लांबा जैसे Party नेताओ की मौजूदगी मे स्थानी MLA विनय कुमार द्वारा अपने स्वर्गीय पिता प्रेम सिंह के पुण्यतिथि पर श्राद्ध के दौरान आयोजित समारोह में Non-Vege अथवा बकरों की धाम दिए जाने को भी उन्होने हिंदू परम्पराओं के खिलाफ बताया। Congress नेत्री प्रतिभा सिंह ने शुक्रवार को आयोजित इस समारोह अथवा सम्मेलन मे अपने स्वर्गीय पति एंव पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह द्वारा Hati Community को जनजाति दर्जा दिलाने के प्रयासों की बात कहे जाने उक्त भाजपाईयों ने कहा की, हाटी समुदाय का बच्चा बच्चा जानता है कि, कांग्रेस ने 55 साल पुरानी इस मांग को पूरा करने की ईमानदार कोशिश कभी नही की। Information & Public Relation विभाग के उपनिदेशक रह चुके मेलाराम शर्मा ने कहा कि, भारत सरकार द्वारा हाटी समुदाय को ST में शामिल करने संबधी Report मांगे जाने पर वीरभद्र सरकार ने गिरिपार से पहले डोडरा-कवार व बड़ा-भंगाल क्षेत्रों को जनजाति क्षेत्र घोषित करने की वकालत की थी। बयान मे उन्होंने कहा कि, इस रिपोर्ट की बदौलत उस दौरान न केवल Trans-Giri क्षेत्र को जनजातीय दर्जे का मामला ठंडे बस्ते में चला गया अपितु रिजेक्शन की स्थिति तक पहुंच गया। उस समय का वह रिकॉर्ड आज भी सरकार की फाइलों में उपलब्ध है।
उन्होने कहा की, दिवंगत वीरभद्र सिंह ने छह बार Chief Minister रहने के बावजूद कभी भी इस मुद्दे पर सकारात्मक रवैया नही अपनाया, नही तो गिरीपार को बहुत पहले अनुसूचित जनजाती वर्ग में शामिल किया जा चुका होता। उन्होने कहा कि, Congress नेताओं ने क्षेत्र के विशेष जाति के लोगों को इस मुद्दे के विरोध में उकसाने का कार्य किया व राजनीतिक रोटियां सेकने की कोशिश की। अब जब BJP की Double Engine Government ने गिरीपार के हाटी समुदाय को Schedule Tribe List में शामिल करने को मंत्रिमंडल से मंजूरी दी है, तो Congress भी अपना योगदान बता रही रहे हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष बलबीर सिंह ठाकुर ने कहा कि, भाजपा सरकार द्वारा गिरिपार के जरुरतमंद लोगों को सीधा लाभ पहुंचाया जा रहा हैं, तो कांग्रेसी अनाप-शनाप बयानबाजी कर लोगों को गुमराह करने के लिए दिल्ली से अलका लांबा जैसे लोगों को ला रहे हैं। Congress की बैठकों मे भीड़ दिखाने के लिए महिला मंडलों को 10-10 हजार के प्रलोभन के लिए उन्होने स्थानीय MLA विनय कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि, पिछले कुछ असरे मे वह महिलाओं को ददाहू, डसाकना व माईना बुलाकर गच्चा दे चुके हैं और 10 हजार ₹ इस बार भी नही दिए। BDC Chairman ने कहा की, भाजपा सरकार महिलाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता व उत्थान के लिए कई कार्यक्रम चला रही है और अकेले विकास खंड संगड़ाह मे पिछले करीब डेढ़ साल मे SHG महिलाओं के लिए करीब 97 लाख की राशी जारी की गई है। 285 महिला स्मूहों को जहां क्रमशः 15-15 हजार की राशि जारी की जा चुकी है, वहीं 30 SHG VO को 55 लाख जारी हो चुके हैं। उन्होने कहा कि, इस बार प्रदेश में जयराम सरकार के रिपीट होने के साथ-साथ गिरिपार के मुद्दे पर रेणुकाजी सहित सिरमौर की पांचों Seat पर भगवा लहराएगा।
Comments
Post a Comment