विभिन्न लोक नृत्य, खेल-कूद व प्रदर्शनियां रहे मुख्य आकर्षक
सराहं। राज्य स्तरीय Vaman Dwadashi Mela सराहं का Inauguration उपायुक्त सिरमौर एवं मेला समिति अध्यक्ष राम कुमार गौतम ने वामन भगवान की पालकी को कंधा लगाकर किया। इसके पश्चात भगवान की पालकी को सराहां तालाब में नौका विहार करवाया गया और सैंकड़ों लोगों ने इस दौरान आशिर्वाद लिया। DC ने बुधवार को मेले मे Sports व प्रदर्शनियों का भी शुभारंभ किया। शोभा यात्रा के दौरान सैंकड़ो श्रद्धालुओं ने तीसरे पग मे राजा बली को पाताल पंहुचाने वाले भगवान वामन का आशीर्वाद प्राप्त किया। DC ने कहा कि, वामन द्वादशी मेला प्रदेश के प्राचीन मेलों में से एक है जिसमें सिरमौर जिला के अतिरिक्त पड़ोसी राज्य हरियाणा से भी काफी श्रद्धालु भगवान वामन का आशीर्वाद प्राप्त करने आते हैं। उन्होंने कहा कि, मेले को आकर्षक बनाने के साथ-साथ इसकी मौलिकता व प्राचीन गरिमा को भी बनाए रखना अनिवार्य है। उन्होंने सभी से अहवाहन किया कि, वह प्रदेश की समृद्ध संस्कृति को संजोय रखने के लिए एकजुट होकर प्रयास करें। शोभायात्रा में ASP Sirmaur बबीता राणा, SDM पच्छाद डॉ संजीव धीमान, DSP राजगढ़ अरुण कुमार, अध्यक्ष पंचायत समिति सुरेंद्र नेहरू व तहसीलदार विपिन वर्मा सहित मेला समिति पदाधिकारियों, व्यापार मण्डल के सदस्य, NCC के छात्रों तथा SHG की महिलाओं आदि ने भी भाग लिया।
Comments
Post a Comment