SDM, तहसीलदार व नायब तहसीलदार की गैरमौजूदगी में रीडर ने जारी की 20-20 हजार की राहत राशि
संगड़ाह। उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह के साथ लगते गांव टिकरी में 1 Pick-up गहरी खाई में गिरने से 3 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पिकअप HP 71 - 1664 सीमेंट लेकर संगडाह से 4 KM दूर स्थित गांव टिकरी की जा रही थी और अचानक अनियंत्रित होकर गंतव्य से करीब आधा किलोमीटर पहले हादसे का शिकार हुई। हादसा इतना भीषण था कि, गाड़ी में सवार Driver ईश्वर चंद उर्फ बंटा उम्र 44 वर्ष, रामस्वरूप- 47 वर्ष व गीता राम- 40 वर्ष की घटनास्थल पर ही Death हो गई।
तीनों मृतक टिकरी गांव के निवासी हैं। मंगलवार रात करीब पौने 10 बजे जैसे ही पिकअप गिरने की आवाज आई स्थानीय लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे और तीनों को खाई से निकाला। करीब साढ़े 10 बजे तीनों को संगड़ाह Hospital पहुंचाया गया, जहां Doctor ने इन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दौरान करीब 1 लाख की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं देने वाले स्वास्थ्य खंड मुख्यालय पर मौजूद संगड़ाह अस्पताल 1 मात्र प्रतिनियुक्ति की महिला डॉक्टर के आसरे होना भी चर्चा में रहा। गत मई माह में Chief Minister द्वारा यहां 9 करोड़ के अस्पताल भवन का उद्घाटन किए जाने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ राजीव सैजल ने भवन का निरीक्षण किया था और जल्द खाली पद भरने का भरोसा दिया था।

बुधवार दोपहर Police ने Postmartem के बाद शव परिजनों को सौंपे और पहली बार एक साथ गांव में 3 चिताएं जली। DSP संगड़ाह शक्ति सिंह का तबादला हो चुका है और नए अधिकारी द्वारा कार्यभार संभाला जाना बाकी है। पुलिस थाना संगडाह के मेहर चंद ने बताया कि, पिकअप के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है और हादसे के कारणों को लेकर तहकिकात जारी है। SDM संगड़ाह डॉ विक्रम नेगी छुट्टी पर बताए गए और तहसीदार व नायब तहसीलदार क्षेत्र से बाहर होने के चलते कार्यालय के रीडर ने जिला सिरमौर प्रशासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 20 - 20 हजार फौरी राहत राशि जारी की।
Comments
Post a Comment