विधानसभा चुनाव में जीत के आशिर्वाद के लिए नेताओं की आवाजाही भी बढ़ी
बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के विश्व विख्यात शक्तिपीठ Shree Naina Devi में विधानसभा चुनाव संपन्न होने के दूसरे दिन रविवार के दिन भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। हिमाचल के अलावा यहां पड़ोसी राज्य पंजाब, हरियाणा व दिल्ली आदि से भी भारी तादाद में लोग दर्शनों के लिए पंहुचे। जानकारी के अनुसार रविवार कुछ नेताओं ने यहां जीत की मन्नत भी मांगी और आगामी 8 दिसंबर को मतगणना तक यहां विभिन्न Political Parties के लोगों की आवाजाही जारी रहने की संभावना है। गत दिनों चुनावी बेला में आम लोग भी यहां इतनी ज्यादा संख्या में नही पंहुच रहे थे। 51 शक्तिपीठों में शामिल सदियों पुराने इस Temple में मान्यता के अनुसार सती माता के नैत्र गिरे थे।
Comments
Post a Comment