कर्मचारी OPS तो महिलाएं 1500 भत्ते की आस से उत्साहित
नाहन व शिलाई में कद्दावर भाजपा नेताओं की हार चर्चा में
विधानसभा चुनाव मे सिरमौर District के 5 हल्कों में से Congress ने 3, जबकि भाजपा ने 2 सीटों पर जीत हासिल की। पच्छाद SC विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार रीना कश्यप ने 3857 मतों से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की उम्मीदवार दयाल प्यारी को पराजित किया। BJP प्रत्याशी रीना कश्यप को 21215 मत मिले, जबकि Congress की दयाल प्यारी को 17358 मत प्राप्त हुए। आजाद प्रत्याशी गंगूराम मुसाफिर को 13187, CPI M के आशीष कुमार 543, AAP के अजय सिंह को 568, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के सुशील कुमार भृगु को 8113 तथा NOTA पर 466 मत डाले गए। नाहन विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उम्मीदवार अजय सोलंकी ने 1639 मतों से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ राजीव बिंदल को पराजित किया। कांग्रेस प्रत्याशी अजय सोलंकी को 35291 Vote मिले, जबकि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार डॉ. राजीव बिंदल को 33652 मत प्राप्त हुए। BSP के अयोध्या प्रसाद वर्मा को 260, देवभूमि पार्टी के सलिन्द्र सिंह को 297, आम आदमी पार्टी के सुनील शर्मा को 387 व आजाद उम्मीदवार रमजान को 118 मत प्राप्त हुए, जबकि नोटा को 470 वोट डाले गये है। रेणुकाजी SC विधानसभा क्षेत्र से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रत्याशी विनय कुमार ने भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी नारायण सिंह को 860 Votes से हराया। विनय कुमार ने 28642 मत प्राप्त किए जबकि भारतीय जनता पार्टी के नारायण सिंह ने 27782 मत हासिल किए। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के जगमोहन सिंह को 2092, आम आदमी पार्टी के रामकिशन को 686 मत प्राप्त हुए, जबकि नोटा को 485 मत डाले गए।पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार एंव ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उम्मीदवार करनेश जंग को 8596 मतों से पराजित किया। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुखराम चौधरी को 31008 तथा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस उम्मीदवार किरनेश जंग को 22412 मत प्राप्त हुए। बहुजन समाजवादी पार्टी की सीमा को 203, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के अश्वनी वर्मा को 367, आम आदमी पार्टी के मनीष कुमार ठाकुर को 5090, आजाद उम्मीदवार मनीष तोमर को 3417, आजाद प्रत्याशी रामेश्वर को 315, आजाद प्रत्याशी रोशन लाल चौधरी को 1872, आजाद प्रत्याशी सुनील कुमार को 896 मत प्राप्त हुए, जबकि नोटा को 495 व 77 मत सही नहीं पाये गए। शिलाई विधानसभा क्षेत्र से Congress उम्मीदवार हर्षवर्धन चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बलदेव तोमर को मात्र 382 वोट से पराजित किया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार हर्षवर्धन चौहान को 32093, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार बलदेव तोमर को 31711, AAP के नत्थूराम चौहान को 488, राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के सुरेश कुमार को 454 व नोटा को 525 मत मिले जबकि 242 Vote खराब पाये गए। इस विधानसभा चुनाव में नाहन से भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री एवं BJP State President डॉ राजीव बिंदल व Chief Minister के करीबी रहे शिलाई के उम्मीदवार बलदेव तोमर की हार चर्चा में रही। गौरतलब है कि, बलदेव तोमर जहां गिरिपार को ST Status के सूत्रधार रहे, वहीं राजीव बिंदल 2017 के Election में मुख्यमंत्री के दावेदार के रूप में चर्चित रहे और चुनावी साल में उन्हें कोई भी बड़ा पद नहीं मिला। हिमाचल में कांग्रेस की 68 में से 40 Seat पर शानदार जीत से 1 ओर जहां कर्मचारियों को चुनावी वादे के मुताबिक OPS अथवा पुरानी पेंशन मिलने की उम्मीद है, वहीं महिलाओं को 1500 ₹ मासिक भत्ता व बेरोजगारों को पहली कैबिनेट बैठक में 1 लाख सरकारी नौकरी का दावा पूरा होने की आस है।
Comments
Post a Comment