Accident में 3 की Death, लाहौल के 10 बस यात्री घायल
दिल्ली जाते वक्त दौसा के सैंथल थाना क्षेत्र में हुई टक्कर
दौसा। भारत जोड़ो यात्रा से लौट रही हिमाचल के लाहौल स्पीति के कांग्रेस समर्थित पंचायत प्रतिनिधियों अथवा कार्यकर्ताओं की Bus की 1 Pick-up से जोरदार भिड़ंत हो गई। शुक्रवार शाम राजस्थान के मनोहरपुर-कोथुन Highway पर हुए इस Accident में जानकारी के अनुसार 2 पिकअप सवार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, तीसरे ने Hospital में दम तोड़ दिया। बस में मौजूद 10 कार्यकर्ता भी घायल हुए हैं, जिनमें से 2 गंभीर बताए जा रहे हैं। दौसा के सैंथल थाना क्षेत्र में यह घटना घटी। Police से जानकारी मुताबिक हादसे का शिकार हुई बस में हिमाचल प्रदेश के लाहौल स्पीति के करीब 34 लोग सवार थे। Congress MLA रवि ठाकुर की अगुवाई में यह लोग भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए थे। ये लोग बस से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। हादसे की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया।दुर्घटना में Pick-up सवार हनुमान मीणा (22 वर्ष) निवासी रूपपुरा, लालसोट व वसीम अकरम (31) निवासी खिरनी, सवाई माधोपुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राकेश मीणा उस दौरान गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया था। पिकअप सवार लोग दिल्ली मंडी में अमरुद बेचकर सवाई माधोपुर लौट रहे थे। हादसे में कांग्रेस के घायल कार्यकर्ताओं में अनिल, शशिकिरण, राजेंद्र, नोरबू, तोंजन व रतनलाल इत्यादि आदि शामिल हैं।
Comments
Post a Comment