HRTC Driver के बेटे सुक्खू ने ली हिमाचल के 15th CM के रूप में शपथ

Day 1 से ही चुनावी वादे पूरे करने की कोशिश शुरू की

राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खड़गे भी Oath taking  Ceremony में हुए शामिल 

सरकारी कामकाज में पारदर्शिता के लिए लाया जाएगा Transparency Act 

कर्मचारियों को OPS तो महिलाओं मिलेगा 1500 ₹ मासिक भत्ता 

MLA शिलाई को बताया छात्र राजनीति का साथी 

शिमला। वंशवाद के आरोप झेल रही Congress Party ने राज परिवार के दबाव को दरकिनार कर Himachal में 1 साधारण परिवार से आने वाले हिमाचल पथ परिवहन निगम के Bus Driver के बेटे को Chief Minister बना दिया। ऐसा कर पार्टी ने हिमाचल में विरोधियों से परिवारवाद का मुद्दा छीन लिया, हालांकि सूत्रों के अनुसार लुटियन्स दिल्ली के नेहरू गांधी परिवार के आशिर्वाद से ही CM Face तय हुआ। रविवार बाद दोपहर Governor of Himachal राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर द्वारा Sukhvinder Singh Sukkhu को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। पिछले 2 दिनों से रामपुर रियासत के राजपरिवार से संबंध रखने वाली PCC President प्रतिभा सिंह के समर्थकों ने पर्यवेक्षकों के समक्ष विधायक दल की बैठकों के दौरान जमकर उन्हें CM बनाए जाने के लिए जमकर नारेबाजी की। समारोह में मुकेश अग्निहोत्री को उपमुख्यमंत्री बनाकर Congress ने देवभूमि के ब्राह्मण Voters को साधने की भी कोशिश की। 
नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि, हिमाचल प्रदेश में सरकारी कामकाज में पारदर्शिता के लिए Transperancy Act लाया जाएगा। शिमला में मीडिया से बातचीत में सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि, भ्रष्टाचार के खिलाफ नो टॉलरेंस की नीति होगी। सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि, वह जब विश्वविद्यालय में पढ़ते थे तो दूध बेचने का काम करते थे और 7 से 9 बजे तक वह दूध की एजेंसी लेकर पैकेट में आने वाला दूध बेचा जाता था। उन्होंने साथ खडे़ शिलाई के छह बार विधायक हर्षवर्द्धन चौहान की ओर इशारा कर कहा कि, Student Life अथवा Politics के वक्त उस वक्त यह भी उनके साथ होते थे। सिरमौर के उक्त MLA को मंत्री बनाए जाने के भी चर्चे हैं। सुक्खू को मुख्यमंत्री बनाए जाने पर पीटरहॉफ में देर रात तक जश्न चला ओर समर्थकोें ने उन्हें कंधे पर बैठाया। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि, उन्हें NSUI State President राजीव गांधी, युवा कांग्रेस व प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष भी सोनिया गांधी ने बनाया। गांधी परिवार ने एक साधारण परिवार से उठकर जो अधिमान दिया, उसके लिए उन्होने धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मेरे भाई हैं और दोनों भाई टीम मेें काम करेंगे। जो अन्य 38 MLA हैं, उन्हें भी जिम्मेवारी सौंपी जाएगी। वह केवल यह कहना चाहते हैं कि, उन्होंने College के CR से अपना कैरियर शुरू किया। उनके परिवार से राजनीति में कोई नहीं था। वह शिमला नगर निगम में पार्षद भी रहे। विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए सुखविंद्र सिंह सुक्खू विधानसभा परिसर में आए तो समर्थक की गाड़ी में लेकिन वापस मुख्यमंत्री के HP-07J-0003 number वाहन में लौटे। गौरतलब है, सूबे में Congress की सरकार आने से 1 तरफ जहां कर्मचारियों को वादे के मुताबिक 19 साल पहले बंद हुई OPS अथवा पुरानी पेंशन बहाल होने की उम्मीद है, वहीं युवाओं को पहली कैबिनेट में 1 लाख नौकरियां व महिलाओं को 1500 ₹ मासिक भत्ता मिलने की आस है। रविवार को शपथ ग्रहण के बाद नए CM Day 1 से ही काम में लग गए हैं और वह जल्द सभी वादे पूरे करने का भरोसा दे चुके हैं। ऐतिहासिक रिज मैदान पर हुए शपथ ग्रहण समारोह में Rahul Gandhi व मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कईं आला कांग्रेस नेताओं के अलावा सुक्खू की मां भी मौजूद रही और हिमाचल के कौने-कौने से कार्यकर्ता यहां पंहुचे।


Comments