संगड़ाह में SDM व BDO न होने तथा Electrical Division office बंद करने पर BJP ने कसे तंज

संगड़ाह। प्रदेश की नई सरकार द्वारा संगड़ाह में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता व SDO कार्यालय बंद किए जाने तथा यहां SDM व बीडीओ के पद खाली किए जाने के लिए स्थानीय भाजपा नेताओं ने सुक्खू सरकार की निन्दा की। BJP नेता नारायण सिंह, प्रताप तोमर, विजेंद्र शर्मा व मनोज ठाकुर आदि ने कहा कि, कांग्रेस ने यहां विद्युत विभाग के दोनों कार्यालय बंद करने के बाद संगड़ाह मे कार्यरत एसडीएम व BDO Transfer कर डाले और 44 पंचायतों के लोगों को परेशान करने के लिए दोनों पद खाली रखे। उन्होंने कहा कि, आपसी गुटबाजी के चलते रेणुकाजी क्षेत्र से Congress MLA होने के बावजूद सुक्खू Government द्वारा भेदभाव किया जा रहा है।  

रेणुकाजी मे चरस के साथ पकड़ा गया स्थानीय शख्स 

संगड़ाह। रेणुकाजी के साथ लगते गांव खाला-क्यार के समीप पुलिस ने एक शख्स को करीब 14 ग्राम चरस के साथ पकड़ा। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को गश्त कर रही Police Team ने इसी क्षेत्र के गांव डुंगी कंड्योण के 30 वर्षीय सुखदेव से उक्त चरस बरामद की। DSP संगड़ाह मुकेश कुमार डडवाल ने बताया कि, NDPS के मामले की तहकीकात जारी है। 

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से मिला भाजयुमो का प्रतिनिधिमंडल 

संगड़ाह। भाजपा युवा मोर्चा मंडल इकाई का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर से मिला। भाजयुमो रेणुकाजी मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर के नेतृत्व में मिले युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने Union Minister से क्षेत्र के विकास, संगठनात्मक पहलुओं तथा आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर चर्चा की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री से निकट भविष्य में सिरमौर के प्रवास का भी आग्रह किया।

Sports & PWD Minister विक्रमादित्य ने किया सिरमौर Cricket Cup प्रतियोगिता का समापन 

नाहन। लोक निर्माण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री Vikramaditya Singh ने नाहन के ऐतिहासिक चैगान मैदान में गत 26 फरवरी से चल रही 3rd Sirmaur Cricket Cricket Cup प्रतियोगिता का विधिवत समापन्न किया। फाइल मुकाबले में जौनसार बावर की टीम ने धारटीधार Team को पराजित करके 71 हजार रुपये का ईनाम और ट्राफी हासिल की। Minister ने कहा कि , हमारी सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने पर बल दे रही है और Hariyana Model Study के लिए अधिकारियों को भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि, सिरमौर की सड़कों की हालत में सुधार के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं तथा जल्द अधीक्षण अभियंता नाहन का खाली पद भरा जाएगा।


 

Comments