सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के गांव अरट के लायक राम शर्मा का Leopard से बकरी छुड़ाने के बाद हृदय गति रुकने से निधन हो गया। 62 वर्षीय लायक राम शर्मा अपनी बकरियां चराने के लिए साथ लगते जंगल गये थे, जहां उनकी 1 बकरी पर तेंदुए ने हमला कर दिया। लायक राम शर्मा ने Leopard से अपनी Goat को छुड़ा लिया, मगर तब तक बकरी ने दम तोड़ दिया। इसी जद्दोजहद में लायक राम शर्मा की रास्ते में ही अचेत होकर गिर पड़े। ग्रामीण उन्हें संगड़ाह Hospital लाए तो मौजूद Doctor ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। लायक राम पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष मेला राम शर्मा के चचेरे भाई है। अपने पीछे वह 2 पत्नियों, 2 पुत्र व 3 पुत्रियां छोड़ गए हैं। उनका IGMC Shimla से Heart का इलाज चल रहा था, जहाँ उन्हें 1 स्टंट भी डाला था। बुधवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। क्षेत्र के पंचायत प्रतिनिधियों व भाजपा तथा कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन पर गहरी संवेदना जताई।
Comments
Post a Comment