उपमंडल संगड़ाह के लाना चेता गांव में हुआ छोटी आंत का पहला आपरेशन
संगड़ाह। नागरिक उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले दूरदराज गांव लाना चेता में पशुपालन विभाग की टीम ने करीब 6 घंटे चले Operation से गाय व उसके नवजात बछड़े की जान बचाई। VO नौहराधार डॉ अमित वर्मा ने 2 दिन पहले Doctor संजय व फार्मासिस्ट विनोद की मदद से छोटी आंत का यह सफल आपरेशन किया। करीब डेढ़ फुट आंत निकाले जाने व 400 के करीब टांके लगने के बाद गाय व बछड़ा दोनों स्वस्थ हैं और गाय दूध देना भी शुरू कर चुकी है। इस आपरेशन से पहले सप्ताह भर से बीमार गाय का डिस्टोकिया से प्रसव भी करवाया गया। आम तौर पर पर पालमपुर जैसे बड़े Veterinary Institute में होने वाला यह आपरेशन उपमंडल संगड़ाह मे पहली बार हुआ। 8 दिनों से घास खाना छोड़ चुकी Holstein Friesian breed की इस गाय के मालिक राजपाल ने उनकी गाय व बछड़े की जान बचाने के लिए विभाग का आभार जताया। उन्होंने कहा कि, दिन 18 लीटर तक दूध दे सकने वाली इस गाय को बचाना उनके लिए हिंदू आस्था के चलते भी जरूरी था। उपमंडलीय पशुपालन अधिकारी संगड़ाह डॉ अक्षय ने इस आपरेशन से गाय व बछड़े को बचाने वाली Team की सराहना की।
Comments
Post a Comment