मानव Hills Resort में जरवा विद्यालय के छात्रों ने भी लिया प्रशिक्षण
संगड़ाह। सिरमौर जिला के राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय संगड़ाह व वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जरवा के विद्यार्थियों की पर्यटन एवं अतिथि सत्कार विषय पर आयोजित 2 दिवसीय कार्यशाला Manav Hills Resort बड़याल्टा में आयोजित की गई। प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को Tourism and Hospitality व्यवसाय के विभिन्न पहलुओं की बारीकियों का prectical करवा कर प्रशिक्षण दिया गया। इन दोनों पाठशालाओं से आए लगभग 100 विद्यार्थियों को होटल मेनेजमेंट, कुकिंग, हाउसकीपिंग, टेंट मेकिंग, स्वच्छता, बोनफायर व ट्रैकिंग आदि विषयों के प्रैक्टिकल करवा कर पर्यटन व्यवसाय का व्यवहारिक ज्ञान दिया गया। कार्यशाला के दौरान Resource Person के रूप में मानव हिल रिसॉर्ट के प्रबंधक निदेशक मेलाराम शर्मा ने प्रशिक्षणार्थियों को बताया कि, हिमाचल प्रदेश में अद्भुत प्राकृतिक सौंदर्य के कारण पर्यटन व्यवसाय की अपार संभावनाएं हैं और यहां स्वच्छ अवोहवा, नैसर्गिक सौंदर्य और शांत वातावरण का आनंद लेने के लिए हर साल देश-विदेश से लाखों सैलानी आते हैं। 
Resort के प्रबंधक कमल शर्मा ने Camping Tent लगाने, Housekeeping एवं Coocking इत्यादि के प्रैक्टिकल करवाये। छात्रों ने रात्रि ठहराव करके रिजोर्ट में बोनफायर के दौरान गीत संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेकर खूब मौज मस्ती की। दिन के समय विद्यार्थियों को कुप्पड़धार की ऊंची चोटियों पर Tracking करवा कर प्रकृतिक नजारों और नैसर्गिक सौंदर्य का आनंद करवाया गया। व्यावसायिक अध्यापक विक्रम ठाकुर ने कार्यशाला के दौरान विद्यार्थियों को किताबी शिक्षा से हटकर व्यवसायिक प्रशिक्षण देते हुए कहा कि, इस व्यवसाय में अच्छी आमद के साथ-साथ सैकड़ो लोगों को रोजगार दिलाया जा सकता है।

Comments
Post a Comment