उपमंडल संगड़ाह के दूरदराज के विद्यालय में भविष्योन्मुखी शिक्षा की ओर 1 बड़ा कदम
India Today Group ने Classroom, Laboratory व Toilet का निर्माण भी करवाया
संगड़ाह। सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाली दूरदराज वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड़-भलौना संभवतः जिला की पहला ऐसी पाठशाला है जहां Students Nino Humanoid Robot जैसी Advanced AI तकनीक से पढ़ाई कर रहे हैं। दूरदराज के सरकारी School को Artificial intelligence व advance Robotics से जोड़ने के इस कदम की न केवल वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भलाड़-भलौना के शिक्षक व छात्र छात्राएं बल्कि अभिभावक अथवा आम लोग भी सराहना कर रहे हैं।
यह अत्याधुनिक शैक्षिक उपकरण India Today द्वारा Care Today Fund से प्रदान किए गए है। निनो एक Humanoid (मानवरूपी) Robot है, जिसे विशेष रूप से संवादात्मक शिक्षण के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसका आगमन School के लिए एक बड़ी उपलब्धि है और यह प्रदेश के उन चुनिंदा सरकारी संस्थानों में से एक बन गया है, जहां छात्रों को अत्याधुनिक तकनीक से छात्र पढ़ाई कर रहे हैं। नीनो रोबोट को कोडिंग और गणित से लेकर भाषा कौशल तक के विषयों में छात्रों की सहायता करने के लिए तैयार किया गया है। यह जटिल STEM (विज्ञान, तकनीक, इंजीनियरिंग, गणित) अवधारणाओं को मनोरंजक और सरल ढंग से बताने के साथ साथ छात्रों को रोबोटिक्स और AI में करियर बनाने के लिए प्रेरित करता है। विद्यालय के प्रधानाचार्य लाल सिंह ने कहा कि, दूरदराज के इस विद्यालय के बच्चों के लिए नीनो जैसे ह्यूमनॉइड रोबोट प्रदान करना केवल एक दान नहीं है, बल्कि यह उनके सपनों में एक निवेश है और भविष्य के लिए एक सेतु का काम करेगा। स्कूल प्रशासन व स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र में शैक्षिक परिदृश्य को बदलने में India Today के विजन और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है। गत वर्ष India Today Group द्वारा यहां Classroom, Laboratory व Toilet का निर्माण भी करवाया जा चुका है।




Comments
Post a Comment