MLA अजय सोलंकी ने जिला की महिलाओं से नाहन आने की अपील
नाहन। मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सुखविन्द्र सिंह सुक्खू 8 मार्च को जिला सिरमौर के प्रवास पर रहेंगे। MLA नाहन अजय सोलंकी ने बताया कि, CM 08 मार्च को नाहन चैगान में आयोजित राज्य स्तरीय अन्र्राष्ट्रीय महिला दिवस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस दौरान वह लोक निर्माण विभाग, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग, तकनीकी शिक्षा, स्वास्थ्य तथा विद्युत विभाग के लगभग 190 करोड़ रुपये से निर्मित विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। विधायक ने राज्य स्तरीय अन्र्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम में जिला की महिलाओं व अन्य लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान भी किया।


Comments
Post a Comment