Degree College संगड़ाह में सम्मानित किए गए मेधावी छात्र

सुशांत शर्मा चुने गए महाविद्यालय गौरव 

छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नाटियों पर झूमे दर्शक 

सिरमौर जिला के राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह के वार्षिक समारोह में शुक्रवार को पढ़ाई, खेल कूद व विभिन्न गतिविधियों तथा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय समाजसेवी एवं सरकारी ठेकेदार सूरत सिंह कंठ बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए और छात्रों को अपनी ऐच्छिक निधि से 51 हजार ₹ जारी किए। BA अंतिम वर्ष के छात्र सुशांत शर्मा को जहां महाविद्यालय गौरव चुना गया, वहीं BA 1st year की दीक्षा, द्वितीय वर्ष की आयुषी तथा अंतिम वर्ष की करीना को अपनी कक्षाओं में प्रथन रहने के लिए बतौर मेधावी छात्र पुरस्कृत किया गया। यहां B. Com व B.Sc. के छात्र Staff न होने से काफी कम रह गए हैं। 

 इसके अलावा छात्र वर्ग में अभिषेक तथा छात्राओं में अंकित शर्मा को Best Athlete चुना गया। Principal डॉ मीनू भास्कर द्वारा Annual Report में 2006 में खुले इस संस्थान की उपलब्धियां बताई गई। Annual Function में छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नाटी लोक नृत्य व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दर्शकों ने खूब सराहना की।

Comments