3 महीने मे भरा गया DSP संगडाह का पद 2 महीने बाद फिर खाली

HPS सुनील कुमार पहले कांगड़ा से संगड़ाह फिर संगड़ाह से पालमपुर 

संगड़ाह। PCC President विनय कुमार के हल्के के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में करीब 3 माह खाली रहे DSP के पद पर हालांकि गत 16 फरवरी को HPS अधिकारी सुनील कुमार राणा की नियुक्ति हुई, मगर 2 माह के भीतर फिर से उनका तबादला कांगड़ा जिला के ही पालमपुर हो गया। इससे पहले सुनील DSP SDRF कांगड़ा व SDPO कांगड़ा के पद पर कार्यरत रहे है और जानकारी के अनुसार इनका परिवार काफी समय से इसी जिला में रह रहा है। 


मंडी के जोगिंद्रनगर नगर से संबंध रखने वाले सुनील राणा उन अधिकारियों में शामिल है, जिन्होंने सरकारी स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। M.Sc B.Ed के बाद पुलिस विभाग को चुना और जानकारी के अनुसार बतौर SI भर्ती हुए। बहरहाल उनके स्थान पर अन्य किसी अधिकारी की नियुक्ति नहीं हुई और SDPO संगड़ाह की कुर्सी फिर खाली पड़ी है। DSP के अलावा संगड़ाह मे तहसीलदार व College में Science व Commerce के Assistant Professors के 80% के करीब पद भी लंबे समय से खाली है।

Comments