संगड़ाह में ExEn व SDO सहित दर्जन भर संस्थान बंद करने लिए प्रदेश PCC अध्यक्ष पर कैसे तंज
संगड़ाह। भाजपा संगड़ाह मंडल इकाई ने प्रदेश की सुक्खू सरकार द्वारा 1865 से ज्यादा संस्थान बंद किए जाने, चौथे साल में भी 9 Election Guarantees पूरी न करने, भारी भरकरम Entry Tax तथा Petrol, Diesel डीजल, बिजली, पानी व सिमेंट महंगा करने जैसी जनविरोधी फैसलों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। विश्रामगृह परिसर से मुख्य बाजार तक रोष Rally निकालने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा यहां नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया गया। 
रेणुका जी से पूर्व विधानसभा प्रत्याशी रहे प्रत्याशी नारायण सिंह, हिमाचल प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रताप तोमर, भाजपा संगड़ाह मंडल के अध्यक्ष बलबीर ठाकुर, नौहराधार मंडल अध्यक्ष भारत भूषण, ददाहू मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र ठाकुर तथा पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष जितेन्द्र चौहान आदि भाजपा नेताओं ने सभा को संबोधित करते हुए संगड़ाह में विद्युत विभाग के ExEn व SDO office सहित क्षेत्र में दर्जन भर संस्थान बंद करने व चौथे साल में भी दोबारा न खोलने के लिए स्थानीय विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार पर तीखे तंज कसे। उन्होंने कहा कि, पिछले साढ़े 3 साल में 3 विकास कार्य भी नहीं कर सके Congress MLA विनय कुमार ने कल PM मोदी द्वारा 7000 करोड़ के रेणुका जी Dam का 27 जनवरी 2021 को शिलान्यास किए जाने के बावजूद दोबारा भूमि पूजन करवा कर जनता को गुमराह किया।
भाजपा नेताओं के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं विधायक विनय अब तक अपने हल्के को राज्य उच्च मार्ग से भी नहीं जोड़ सके और सुक्खू सरकार के शासनकाल में इलाका विकास के मामले में करीब 10 साल पीछे चला गया है। भाजपाइयों ने कहा कि, संगड़ाह में SDM व PWD Division जैसे प्रमुख कार्यालय व साढ़े 10 करोड़ के Hospital व साढ़े 7 करोड़ के Mini Secretariat जैसे बड़े भवन सब BJP सरकार की देन है।



Comments
Post a Comment