नौहराधार-हरिपुरधार Road पर करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार
9 जनवरी को हरिपुरधार मे इसी सड़क पर हुए Private Bus हादसे में हुई थी 14 की मौत
MLA रीना कश्यप द्वारा इस सड़क की बदहाली का मुद्दा उठाए जाने पर PWD मंत्री ने ठीक हालत में बताई थी सड़क
संगड़ाह। नागरिक उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले नौहराधार-हरिपुरधार Road पर चाड़ना के पास गत रात्रि करीब 3 बजे हुए Car Accident में जहां 2 लोगों की जान गई, वहीं तीसरा घायल बताया जा रहा है। Police व स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार Swift Car HP 88A-6058 दुर्घटना ग्रस्त होकर लगभग 300 मीटर नीचे ढांक अथवा खाई में जा गिरी। कार सवार सिमडेगा, झारखण्ड के मूल निवासी गुलशन पुत्र रामबिलास उम्र 18 वर्ष व साथ लगते शिमला जिला के कुलग गांव के नरेश पुत्र बारू राम उम्र 29 वर्ष की इस हादसे में मौत हो गई। कार के मालिक एवं Driver विपिन पुत्र मलकीयत निवासी गांव चितराल, तहसील फतैहपुर जिला कांगडा हिमाचल प्रदेश उम्र 29 वर्ष घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि, तीनों बद्दी में एक कंपनी में काम करते थे। हादसे का पता चलते ही आसपास के ग्रामीणों ने घायलों को खाई से निकालकर अस्पताल पहुंचाया। DSP संगड़ाह सुनील राणा ने बताया कि, Postmortem के बाद शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं और हादसे के कारणों को लेकर Investigation जारी है। उधर SDM संगड़ाह व तहसीलदार नौहराधार के अनुसार मृतकों के आश्रितों को 25000 ₹ तुरंत राहत राशि जारी की गई है। गौरतलब है कि, गत 9 जनवरी को PWD Division संगड़ाह की इसी सड़क पर हरिपुरधार के समीप हुए Private Bus Accident मे 14 लोगों की जान जाने के बाद क्षेत्रवासियों ने अब तक NH और State Highway से भी वंचित क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों के लिए PCC President एवं स्थानीय विधायक विनय कुमार को Social Media पर खूब खरी-खोटी सुनाई थी।हाल ही में MLA पच्छाद रीना कश्यप ने विधानसभा में सोलन-मीनस नामक इस जानलेवा व खस्ताहाल सड़क का मुद्दा हिमाचल विधानसभा में उठाया था, मगर PWD Minister विक्रमादित्य सिंह ने इसकी हालत ठीक बताई थी। अब चर्चा इस बात की भी है कि, शिमला, सोलन व राजगढ़ से प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार के रेणुका जी व Industries Minister हर्षवर्धन चौहान के शिलाई हल्के को जोड़ने वाले इस खस्ताहाल मार्ग को सत्ताधारी दल के नेताओं द्वारा सही हालत में बताए जाने के चलते अब जांच के दौरान पुलिस प्रशासन अथवा संबंधित अधिकारी भी इस पर हादसों का कारण खराब सड़क बताने से पहले कईं बार सोचेंगे, हालांकि Driver की लापरवाही व गाड़ी में खराबी आदि भी Accident का कारण हो भी सकते है।




Comments
Post a Comment