BMO संगड़ाह द्वारा हरिपुरधार में 1 अन्य Doctor Depute किया गया
क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य विभाग को दोबारा ऐसे नशेड़ी न भेजने को कहा
संगड़ाह। केंद्रीय कारागार नाहन से कुछ अरसा पहले स्वास्थ्य खंड संगड़ाह की CHC हरिपुरधार के लिए Transfer 1 Doctor का चिट्ठे अथवा ND&PS के मामले में संलिप्त पाए जाने के चलते फिर से Judicial custody Centeral Jail पंहुचना चर्चा में है। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर नाहन में ND&PS Act के Case मे 2 स्थानीय युवको को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया गया था और Backward linkage सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरिपुरधार में तैनात डॉक्टर आदित्य शर्मा की संलिप्तता सामने आई है। Police Investigation के मुताबिक डॉक्टर ने ही नाहन के रहने वाले अभिमन्यु ठाकुर व भानु गर्ग को स्कूटी (HP- 18B- 0444) पर हरियाणा के नारायणगढ़ भेजकर 6.68 ग्राम Heroin मंगवाई थी। पुलिस को जांच के दौरान 9,180 रुपये के Digital transaction व WhatsApp chat जैसे पुख्ता सबूत भी मिले हैं, जिन्होंने पूरे network की परतें खोल दीं। आरोपी डॉक्टर काफी अरसे तक Central Jail में भी तैनात था और उसके चिट्टे के इस्तेमाल के साथ -साथ इसे बेचने में भी शामिल होने की भी आशंका है। बताया जा रहा है कि, डॉ आदित्य शर्मा वर्ष 2020 से नशे का आदी है और इंजेक्शन के जरिए नशा करता था। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार Doctor आदित्य को 3 दिन के Police Remand के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में उसी आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन भेज दिया गया है, जहां वह नौकरी करता था। इस Netwark के आरोपियों के Mobile और डिजिटल डेटा को जांच के लिए Forensic Lab भेजा जा रहा है। क्षेत्रवासियों ने स्वास्थ्य विभाग से दोबारा इलाके में ऐसे नशेड़ी न भेजने को कहा है। SP सिरमौर NS नेगी ने कहा कि आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया और मामले की गहन छानबीन जारी है। उधर BMO संगड़ाह डॉ अतुल भारद्वाज के अनुसार हरिपुरधार में एक अन्य डॉक्टर को प्रतिनियुक्त किया गया है और स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आदित्य की गिरफ्तारी लेकर फिलहाल कोई अधिकारिक जानकारी नहीं मिली है।


Comments
Post a Comment