दुर्लभ Feen की तस्करी करने वालों से RO सगंड़ाह ने वसूला 30,000 जुर्माना

संगड़ाह-गत्ताधार Road पर पिऊलीलाणी में पकड़ी गई Puc-up 


सिरमौर जिला के वन परिषद संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले Reserve Forest area घाटों के जंगल में वन विभाग द्वारा दुर्लभ फर्न बिरना की तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही पिकअप HP 08-0220 को कब्जे में लिया। कार्यवाहक RO सगंड़ाह सत्य प्रकाश शर्मा व DFO रेणुका जी बलदेव राज कंडेटा ने बताया कि, करीब 1 क्विंटल फर्न के साथ पकड़े गए चौरास गांव के Pick-up Driver एवं तस्कर यशपाल से 30000 ₹ जुर्माना वसूले जाने के बाद पिकअप को release किया गया। 

वनकर्मी सत्यपाल, मुकेश, रवि व विक्रांत द्वारा कल संगड़ाह-गत्ताधार रोड पर पिऊलीलाणी नामक स्थान पर Birna Fern से लदी यह गाड़ी पकड़ी की गई। जानकारी के अनुसार दिल्ली व चंडीगढ़ जैसे बड़े शहरों में फूलों के गुलदस्तों के लिए हिमालई जंगलों में पाई जाने वाली यह सुंदर फर्न की काफी महंगे दामों पर अवैध रूप से बिकती है। सुत्रों के अनुसार क्षेत्र से हरियाणा जाने वाली सब्जी की गाड़ियों के माध्यम से भी इसकी तस्करी की जाती है। लोग कईं बार क्षेत्र के नेताओं व सरकार से वन विभाग से इसे बेचने की अनुमति दिलाने की मांग भी कर चुके हैं और अति दुर्लभ होने के चलते इसे बेचना Forest right में शामिल नहीं है।

Comments