CM सुक्खू अध्यक्ष होने के दौरान PCC सचिव रह चुके हैं संगड़ाह की भवाई पंचायत के पूर्व प्रधान
संगड़ाह। विकास खंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत भवाई के पूर्व प्रधान एवं कांग्रेस के राज्य सचिव रह चुके बृजराज ठाकुर को हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के निदेशक मंडल का सदस्य नियुक्त किया है। पंचायत अथवा स्थानीय निकाय चुनाव से पहले हुई इस नियुक्ति से बृजराज के समर्थकों में भारी उत्साह है और Social Media पर उन्हें लगातार बधाई संदेश मिल रहे हैं। PCC President विनय कुमार के रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के उक्त Congress नेता को इससे पहले हि०प्र० स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सोसायटी के निदेशक मंडल में भी बतौर गैर-सरकारी सदस्य के रुप में भी मनोनीत किया गया हैं।नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए बृजराज ने कहा कि, क्षेत्र के किसानों की ऋण संबंधी समस्याओं के समाधान, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने तथा सहकारिता Sector को मजबूत करने में वह सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नियुक्ति के लिए बृजराज ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ साथ PCC President विनय कुमार , उद्योग मंत्री हर्षवर्धन वर्धन चौहान तथा MLA नाहन अजय सोलंकी आदि का आभार व्यक्त किया।
उसके समर्थकों के अनुसार इस नियुक्ति से न केवल पंचायत चुनाव में लाभ होगा बल्कि रेणुका जी क्षेत्र व विकास खंड संगड़ाह में कांग्रेस और मजबूत होगी। गौरतलब है कि, सुखविंदर सुक्खू के प्रदेश अध्यक्ष होने के दौरान रेणुका जी विधानसभा व जिला सिरमौर में उनके कार्यक्रमों के आयोजन में बृजराज ठाकुर की अहम भूमिका रहती थी। 2022 के Assembly Election में बृजराज ठाकुर कांग्रेस की जिला सिरमौर चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष भी रहे चुके हैं।




Comments
Post a Comment