अवैध खनन बंद करवाने वाली किंकरी देवी का अपना घर Mining की जद में आने से भड़के नाथूराम

दनोई पुल टूटने के बाद भी संगड़ाह में Overloaded Trucks के चालान न होने पर हैरानी जताई 

Mini Secretariat संगड़ाह के ठीक सामने वालिया Mine पर हो रही अंधाधुंध Blasting पर भी कसे तंज 


संगड़ाह। सिरमौर जिला में 1990 के दशक में Illigal Mining बंद करवाने वाली अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पर्यावरण प्रेमी किंकरी देवी के गृह क्षेत्र संगड़ाह में जारी अवैध व अवैध खनन तथा उनका अपना घर खनन की जद में आने पर सामाजिक कार्यकर्ता नाथूराम ने रोष जताया। उन्होंने कहा कि, उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह में SDM व DSP जैसे अधिकारियों अथवा मिनी सचिवालय के ठीक सामने दिन रात वालिया Limestone Mines द्वारा पहाड़ छलनी किए जा रहे हैं। 24 अप्रैल 2023 को चूना खदान से निकले क्षमता से कहीं ज्यादा भार वाले 1 Truck की वजह से दनोई पुल टूटने के बाद भी Mining Officer Sirmaur, SDM व DSP सगंड़ाह तथा RTO जैसे अधिकारियों द्वारा उपमंडल संगड़ाह में सरकारी Weightbridge न होने व Staff की कमी जैसे बहाने बनाकर प्रभावशाली खनन व्यवसायियों के ओवरलोडेड ट्रकों के चालान तक नहीं किए जाते। 


चूना खदानों के मलवे की उचित Dumping की बजाय इसे बिना M Form पंचायत व PWD के सरकारी निर्माण कार्यों में रेत बजरी की जगह इस्तेमाल करने को भी उन्होंने घोटाला करार दिया। उन्होंने कहा कि, क्षेत्र में चल रहे Unscientific व Illigal Mining के खिलाफ जल्द उनकी NGO National Green Tribunal में PIL दायर करने की तैयारी में है। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता पर्यावरण प्रेमी किंकरी देवी के नाम से संगड़ाह में Kinkri Park निर्माण पर 27 लाख ₹ खर्च किए जाने के बावजूद 7 साल में इसके तैयार न होने के लिए भी उन्होंने दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
 

Comments