Congress मंडल इकाई व पंचायत प्रतिनिधियों विधायक एवं PCC अध्यक्ष विनय का आभार जताया
संगड़ाह। सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय को नगर पंचायत का दर्जा देने के लिए कांग्रेस रेणुका जी मंडल तथा स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने Thanks Rally का आयोजन किया। इस दौरान नवगठित नगर पंचायत के लोगों के लिए धाम अथवा सहभोज की भी व्यवस्था की गई। विधायक विनय कुमार ने कहा कि, ग्राम पंचायत संगड़ाह के नगर पंचायत बनने से यहां विकास कार्यों में तेजी आएगी और क्षेत्रवासियों से किए गए सभी वादे निभाए जाएंगे। इस दौरान कांग्रेस मंडल अध्यक्ष तपेंद्र चौहान सहित क्षेत्र के सभी कांग्रेस नेता मौजूद रहे। नगर पंचायत की मांग पूरी करने के लिए उन्होंने PCC President एवं स्थानीय विधायक विनय कुमार का आभार जताया।



Comments
Post a Comment