नगर पंचायत संगड़ाह के Voter List का प्रारूप प्रकाशित

SDM संगड़ाह द्वारा 16 अप्रैल तक लिए जाएंगे दावे व Objections 

संगड़ाह। नगर पंचायत संगड़ाह के Ward No- 1 से 7 के निर्वाचन हेतू मतदाता सूचियों का प्रारूप तैयार कर 07 अप्रैल, 2026 को प्रकाशित कर दिया गया है। Published Voter List लोगों के निरीक्षण हेतू SDM संगड़ाह तथा तहसीलदार कार्यालय संगड़ाह में उपलब्ध रहेगी। निर्वाचक पंजीकरण अधिकारी एवं उपमंडलाधिकारी (ना) संगड़ाह सुनील कायथ ने बताया कि, यदि किसी व्यक्ति को मतदाता सूची में नाम जोड़ने का दावा, सूची में दर्ज नाम पर आपति अथवा किसी प्रविष्टि में उल्लेखित विवरणों में सुधार दर्ज करना हो तो वह प्रपत्र संख्या 4, 5 अथवा 6 में अपना दावा या आपति 16 अप्रैल, 2026 तक पुनरीक्षण प्राधिकारी एव नायब तहसीलदार संगडाह के समक्ष व्यक्तिगत रूप से अथवा एजेंट के माध्यम से या पंजीकृत डाक द्वारा प्रस्तुत कर सकता है। उन्होंने कहा कि, State Election commission हिमाचल प्रदेश द्वारा जारी की गई अधिसूचना अनुसार मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 7 अप्रैल को कर दिया गया है। पुनरीक्षण प्राधिकारी के समक्ष दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल, पुनरीक्षण प्राधिकारी द्वारा दावे एवं आपतियों का निपटान 18 अप्रैल तक, तथा अपीलीय प्राधिकारी के समक्ष अपील दायर करने की अंतिम तिथि 25 अप्रैल, अपीलों का निपटान अपीलीय प्राधिकारी द्वारा 27 अप्रैल, 2026 तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 27 अप्रैल या उससे पूर्व किया जाएगा। SDM ने नगर पंचायत संगडाह के सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वह Voter List का निरीक्षण कर लें तथा यदि मतदाता सूची में त्रुटियों संबंधित किसी भी प्रकार की आपति या दावें हो तो, निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने दावे एवं आपत्तियां प्रस्तुत करें।

 

Comments