संगड़ाह Block की दिवड़ी- खड़ाह पंचायत से भाजयुमो प्रदेश सचिव विनेश उर्फ विनय छींटा चुने गए प्रधान

विकास खंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत दिवड़ी-खड़ाह से भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश सचिव विनेश कुमार उर्फ दिनेश छिंटा अपने प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार को 291 Vote से हराकर पंचायत प्रधान चुने गए। विनेश कुमार को 498 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार कपिल देव को उनकी जीत के अंतर से भी कम केवल 207 वोट मिले। 


Social Media पर जहां Congress समर्थित उम्मीदवारों को क्षेत्रवासी स्थानीय विधायक एवं PCC President विनय कुमार के हनुमान कह रहे हैं, वहीं BJP वालों को पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नारायण सिंह का संकट मोचन कहा जा रहा है। उपतहसील मुख्यालय हरिपुरधार भी सिरमौर अथवा विकास खंड संगड़ाह की दिवड़ी-खड़ाह पंचायत के अंतर्गत आता है।

Comments