बिलासपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं DC बिलासपुर राहुल कुमार ने कहा कि, पंचायती राज संस्थाओं के आगामी चुनावों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि, चुनाव चिन्ह आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद अब मतपत्र लेखन का कार्य तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले को लगभग 15 लाख मतपत्र प्राप्त हुए हैं, जिन्हें संबंधित सहायक निर्वाचन अधिकारियों को समान रूप से वितरित कर दिया गया है। उपायुक्त ने बताया कि, सामान्यतः कुल मत पत्रों में 10 से 15 प्रतिशत अतिरिक्त मत पत्र भी रखे जाते हैं, ताकि प्रिंटिंग, लेखन अथवा टाइपिंग संबंधी किसी तकनीकी त्रुटि की स्थिति में उनका उपयोग किया जा सके। Election प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए जिला के चारों उपमंडलों में मतदान कर्मियों की reharsal भी लगातार आयोजित की जा रही है। इसके अतिरिक्त 3 चरणों में प्रस्तावित पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों के लिए मतदान दलों को मतदान से 2 दिन पूर्व संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया जाएगा, ताकि समयबद्ध एवं व्यवस्थित ढंग से चुनाव प्रक्रिया पूरी की जा सके।
DC विकास खंड बिलासपुर सदर में 50 Ballot papers के Missing होने के मामले पर कहा कि इस संबंध में सूचना मिलते ही तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित एआरओ को हटा दिया है तथा इस संबंध में प्राथमिकी भी दर्ज करवा दी गई है। इसके अतिरिक्त संबंधित अधिकारी के निलंबन के लिए राज्य निर्वाचन आयोग को अनुशंसा प्रेषित कर दी गई है।
उन्होंने कहा कि चुनाव टीमें पूरी सतर्कता के साथ मतपत्रों के लेखन का कार्य कर रही हैं। कुछ मतपत्र प्रिंटिंग, लेखन अथवा टाइपिंग संबंधी किसी तकनीकी त्रुटि के कारण खराब हो जाते हैं उन्हें अमान्य घोषित कर दिया जाता है। उपायुक्त ने कहा कि, आगामी 26, 28 एवं 30 मई को आयोजित होने वाले पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन पूरी गंभीरता और सतर्कता के साथ कार्य कर रहा है।


Comments
Post a Comment