सतयुगी तीर्थ रेणुका जी मे शराब परोसने व गौमाता को पीटने वालों को फिर से चेताया

 सतयुग तीर्थ कहलाने वाले हिंदुओं के प्रमुख आस्था स्थल रेणुका जी शराब पीने व बेसहारा गौमाता को प्रताड़ित करने वाले लोगों को स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता राजेन्द्र सिंह ने एक बार फिर चेतावनी दी है। गत 5 मई को DFO की permission के नाम पर शादी समारोह में Renuka Ji में शराब व मीट की दावत किए जाने का मामला राजेंद्र सिंह द्वारा इसी Page अथवा Web Channel के माध्यम से उठाए जाने के बाद Police ने आयोजक हरीश कुमार के खिलाफ FIR भी दर्ज की थी। 


 क्षेत्र में बेसहारा गौ वंश के मामले में हिमाचल High Court मे याचिका दायर कर चुके राजेंद्र ने गायों को बेरहमी से पीटने वाले सब्जी विक्रेताओं को भी बाज आने को कहा। इसके अलावा सुक्खू सरकार द्वारा 1st Cabinet में महिलाओं को 1500 ₹ की घोषणा पूरी न करने पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने कहा कि, जिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिलाओं के 1500 वाले Form भरे थे अब Vote मांगने आने पर उन्हें हिसाब देना पड़ेगा।

Comments