ग्रामीणों ने सरकार से की अनाथ बच्चों की सहायता की Appeal
संगड़ाह। सिरमौर जिला के उपमंडल संगड़ाह के गांव सैंज की 44 वर्षीय वीना देवी को शादी में नाचते नाचते अचानक Heart Attack आने से उनका दुखद निधन हो गया। जानकारी के अनुसार अचेत अवस्था में परिजन उन्हें संगड़ाह Hospital लाए, जहां Doctors ने मृत घोषित किया। वीना देवी के पति की मौत कुछ साल पहले ही हो चुकी थी और अकेले ही वह खेती-बाड़ी कर 2 बेटियों और 1 बेटे का पालन-पोषण कर रही थी। इस हादसे से तीनों बच्चों के सिर से मां-बाप दोनों का साया उठ गया और वह अनाथ हो गए। बुधवार को घटी इस दुखद घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन व प्रदेश सरकार से इन अनाथ बच्चों की यथासंभव सहायता की appeal की है।

Comments
Post a Comment