BVB School संगड़ाह की Topper सिमरन शर्मा ने लिए 700 में से 676

संगड़ाह। HP स्कूल शिक्षा बोर्ड की 10th की परीक्षा में बाल विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल संगड़ाह की छात्रा सिमरन शर्मा ने 700 में से 676 अंक प्राप्त कर विद्यालय व अपने माता-पिता का नाम रौशन किया। सिमरन ने आठवीं तक की पढ़ाई अपने गांव के राजकीय माध्यमिक विद्यालय भावण कड़ियाणा की तथा 9वीं में BVN School में addmission ली। उसने सफलता का श्रेय माता-पिता रेखा देवी व सुरेश कुमार तथा शिक्षकों को दिया। School Principal बाबू राम शर्मा व अन्य शिक्षकों ने सिमरन को सफलता के लिए बधाई दी। गौरतलब है कि, सिमरन के पिता सुरेश कुमार शर्मा शिक्षा खंड संगड़ाह के बेहतरीन शिक्षकों में शामिल हैं और उनकी प्राथमिकता पाठशाला से हर साल नवोदय जैसी प्रवेश परिक्षाओं में काफी छात्र निकलते हैं।

Comments