महाविद्यालय में Science का केवल 1 शिक्षक तो Commerce का कोई नही
संगड़ाह। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार के हल्के के उपमंडल मुख्यालय पर मौजूद राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में काफी समय खाली पड़े पदों को लेकर संगड़ाह विकास मंच द्वारा Chief Minister सुखविंदर सुक्खू को मांग पत्र भेजा गया। Email से भेजें गए इस पत्र की प्रति जारी करते हुए विकास मंच अध्यक्ष ने कहा कि, साल 2006 से चल रहे इस महाविद्यालय में जहां Commerce के सभी पद खाली पड़े पद है, वही Science stream का भी केवल 1 Chemistry का Assistant Professor मौजूद है।वर्तमान में यहां 500 के करीब छात्र है, जिनमें 70% के करीब छात्राए है। यहां ज्यादातर आर्थिक दृष्टि से कमजोर परिवारों की ऐसी छात्राएं पढ़ती है, जिनके परिजन उन्हें नाहन या सोलन जैसे समीपवर्ती शहरों में भेजने में असमर्थ है। हिमाचल के पहले मुख्यमंत्री व वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष के हल्के में 20 साल से चल रहे इस Degree College के कुछ कर्मचारी Staff नहीं होने के चलते इस साल से यहां दोनों संकाय बंद होने की भी बात कह रहे हैं। कला संकाय में भी यहां Economics व Math का 1 भी शिक्षक नहीं है और कुछ अरसा पहले उक्त दोनों प्राध्यापक के without reliever तबादले हुए।



Comments
Post a Comment