सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह से करीब 1 KM दूर सुप्रियांक वालिया की Sangrah Limestone Mines के मलवे से दबी Car A/F Mahindra 3XO के मालिक ने आज SP सिरमौर को लिखित शिकायत भेज इस मामले में FIR दर्ज करके की मांग की। भारतीय सेना में कार्यरत साथ लगते टिकरी गांव के विनोद नारायण ने कहा कि, चूना पत्थर खदान का मलवा अचानक बारिश के दौरान काफी ऊंचाई से सड़क पर आने से जहां उसकी कार महिंद्रा 3XO जो कि, गत 23 अप्रैल को खरीदी थी दबकर पूरी तरह टूट गई, वहीं अपनी 2 बच्चों व पत्नी की जान बड़ी मुश्किल से बचाई।
विनोद के अनुसार इस बारे उसी दिन उसने पुलिस थाना में संगड़ाह में शिकायत दी, मगर मौजूद कर्मचारियों ने इसमें FIR दर्ज करने की बजाय केवल रोजनामचा report डाली और अब तक प्रभावशाली खनन व्यवसाई के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। खदान संचालक अथवा मालिक द्वारा हजारों मिट्रिक टन मलवा डंप करने की बजाय कच्चे डंगे लगाकर संगड़ाह-रेणुकाजी-नाहन main Road के ठीक उपर जमा किए जाने से हर साल यहां ऐसे हादसे हो रहे हैं और उस दिन 1 Bike भी दबी।
ऐसे हालात के चलते PWD द्वारा वालिया माइन संगड़ाह व कुछ दूरी पर मौजूद दुर्गा Limestone Mines बोरली के नीचे सड़क पक्की तक नहीं की जा सकी है और यहां वाहन चालकों व यात्रियों की जान पर खतरा बना होने के बावजूद संबंधित विभागों के स्थानीय अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रहे है। शिकायत पत्र के साथ Indian Army के जवान ने घटना के Video link व Photo भी पुलिस अधीक्षक सिरमौर को Mail किए।




Comments
Post a Comment