नौहराधार-राजगढ़ Road पर 10.54 ग्राम Heroin के साथ 2 Arrested


संगड़ाह। सिरमौर पुलिस की डिटेक्शन सेल टीम ने नौहराधार-राजगढ़ road पर केयर नाला के पास नाकाबंदी के दौरान दो व्यक्तियों को 10.54 ग्राम Heroin/चिट्टे के साथ धर दबोचा। गिरफ्तार 38 वर्षीय आरोपी मनोज वर्मा पुत्र ईश्वर दास वर्मा नौहराधार तथा 41 साल के सतीश कुमार पुत्र सुलैना सिंह गांव बल्लाह, जिला करनाल के रहने वाले हैं। 

आरोपियों के विरुद्ध Police Station संगड़ाह में धारा NDPS Act की धारा 21, 29 के तहत Case पंजीकृत किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की आगामी तफ्तीश अमल में लाई जा रही है। SP सिरमौर के अनुसार हेरोइन कहां से लाई गई थी तथा इसकी Supply कहा होनी था, इस बात की भी छानबीन जारी है। सिरमौर पुलिस का Drugs तस्करों के विरुद्ध अभियान जारी है।

Comments