संगड़ाह। विकास खंड संगड़ाह की ग्राम पंचायत संगड़ाह ग्रामीण द्वारा प्रधान व उपप्रधान सहित सभी प्रतिनिधि unopposed चुने गए। आज शुक्रवार को ग्रामीणों की बैठक में आम सहमति बनने के बाद प्रधान पद के उम्मीदवार शर्मा नंद, सतपाल, सुरेंद्र सिंह व रघुवीर द्वारा नाम वापस लिए जाने के बाद तपेंद्र सिंह को सर्वसम्मति से Pradhan चुना गया।
इसके अलावा ओम प्रकाश को उपप्रधान तथा कमल, प्रियंका, रणदीप सिंह, किरण व ललित Ward Member चुने गए। क्षेत्र से सुखदेव शर्मा पहले ही एक मात्र नामांकन दाखिल होने से निर्विरोध पंचायत समिति सदस्य चुने जा चुके हैं। हाल ही में सिरमौर जिला के उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह को नगर पंचायत बनाए जाने के बाद साथ लगते लगनू व सीऊं जैसे ग्रामीण क्षेत्र को लगाकर संगड़ाह ग्रामीण पंचायत गठित की गई है।



Comments
Post a Comment