संगड़ाह में शादी में मेहमान बनकर आए शख्स की अचानक मौत

 

सप्ताह भर में जा चुकी है संगड़ाह Hospital लाए गए स्वस्थ्य दिखने वाले 3 लोगों की जान

संगड़ाह। छाती में दर्द होने पर गत रात्रि करीब सवा एक बजे संगड़ाह अस्पताल लाए गए 54 वर्षीय लच्छी राम की कुछ ही देर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार साथ लगते गांव राणफुआ में अपने एक रिश्तेदार के घर शादी में आए ददाहू तहसील के कोटला-मोलर गांव के लच्छी राम के छाती में दर्द होने पर उन्हें संगड़ाह Hospital लाया गया, जहां कुछ ही देर बाद मौजूद Doctor ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार उन्हें कोई बिमारी पहले कोई बीमारी नहीं थी और अचानक हुई इस मौत से वह हैरान हैं। उनके निधन से दो बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है और स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने उनके निधन पर गहरी संवेदना जताई। 


इससे पहले गत 17 जून को जहां संगड़ाह अस्पताल के साथ ही रहने वाली जय प्रकाश को Bathroom में नहाते वक्त दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में उन्हें मृत घोषित किया गया, वहीं इसके बाद 21 जून को Police Station संगड़ाह में कार्यकर्ता होमगार्ड सतपाल पवार को भी अचानक दौरा पड़ने पर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। परिजनों के अनुसार सतपाल को इससे पहले पैरालिसिस अटेक आ चुका था। सप्ताह भर में स्वस्थ दिखने वाले इन तीनों लोगों की मौत क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। Duty पर तैनात डॉ तमन्ना शर्मा ने बताया कि, कल रात लाए गए लच्छी राम की मौत संभवतः ब्रेन स्ट्रोक अथवा हृदय गति रुकने से हुई। आज मंगलवार को लच्छी राम का अंतिम संस्कार किया गया।

Comments