पूर्व कांग्रेस प्रदेश सचिव के बेटी की शादी में CM का कार्यक्रम

नागरिक उपमंडल संगड़ाह के गांव टुटवी में होगी जन समस्याओं की सुनवाई 

CM के दौरे से वर्तमान सरकार द्वारा बंद किए गए संगड़ाह में ExEn Electrical office जैसे संस्थान दोबारा खुलने की उम्मीद 


संगड़ाह। पूर्व मे प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव एवं विकास खंड संगड़ाह की भवाई पंचायत के प्रधान रहे बृजराज ठाकुर की बेटी की शादी में कल 20 जून को मुख्यमंत्री के आने की जानकारी मिली है। उपलब्ध Toure Program के मुताबिक मुख्यमंत्री पौने 12 बजे हरिपुरधार Helipad पर उतरने के बाद बाद सवा 12 बजे से एक बजे तक बृजराज ठाकुर के गांव टुटवी में रहेंगे। शादी समारोह के दौरान Chief Minister यहां जन समस्याओं की सुनवाई भी करेंगे। मुख्यमंत्री के इस दौरे से क्षेत्रवासियों को उनके द्वारा सत्ता संभालते ही बंद किए गए संगड़ाह में ExEn व SDO Electrical office तथा हरिपुरधार Civil Hospital के दोबारा खुलने की भी उम्मीद जगी है। PCC President विनय कुमार के हल्के रेणुका जी में बृजराज वर्तमान सरकार में सबसे मजबूत पकड़ वाले दूसरे Congress नेता कहे जाते हैं और इस प्रस्तावित visit से यहां फिर से 2 Power Centre की चर्चाए तेज हो गई है। 

सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहने के दौरान बृजराज प्रदेश सचिव सहित Congress में कईं अहम पर रहे और चुके हैं और वर्तमान में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण समिति के व कृषि एवं ग्रामीण Bank के निदेशक मंडल सदस्य है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से प्रशासन की हरकत में आ चुका है, हालांकि DC सिरमौर से अब तक आधिकारिक Press note जारी होना बाकी है। गौरतलब है कि, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपने वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय मेला रेणुका जी के शुभारंभ की परम्परा निभाने के लिए केवल एक बार पंहुचे हैं और उस दौरान स्थानीय MLA एवं वर्तमान मे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार विदेशी दौरे पर बताए गए थे। SDM संगड़ाह सुनील कायथ के अनुसार आज हरिपुरधार हैलिपैड का निरीक्षण भी किया जाएगा।

Comments