संगड़ाह College में इस सत्र से Music (V) की पढ़ाई बंद

विकास मंच ने Since व Commerce के खाली पद भरने को लेकर भेजे पत्र 

संगड़ाह। सिरमौर जिला के राजकीय महाविद्यालय संगड़ाह में इस साल से संगीत (गायन) विषय को बन्द किए जाने पर स्थानीय छात्र संगठनों ने रोष जताया। महाविद्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान में यहां Music (V) Subject भी 35 छात्र और Assistant Professor होने के बावजूद इस साल से 1st year के लिए बंद करने संबंधी आदेश 2 दिन पहले ही निकले। साल 2006 में खुले 20 साल पुराने संगड़ाह महाविद्यालय में जहां Commerce का 1 भी प्रवक्ता नहीं है, वहीं Science के 1 मात्र है।


 महाविद्यालय में खाली पड़े पदों को लेकर हाल ही में संगड़ाह विकास मंच द्वारा गत 20 मई को हिमाचल के मुख्यमंत्री को तथा आज राज्यपाल को पत्र Email से भेजे जा चुके हैं। महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ वेद प्रकाश ने कहा कि, उक्त आदेशानुसार इस साल संगीत गायन में केवल प्रथम वर्ष के छात्रों के प्रवेश बंद हुए हैं, जबकि द्वीतिय व अंतिम वर्ष के छात्रों के लिए यह विषय अभी चलता रहेगा। उधर भाजपा नेता नारायण सिंह ने कहा कि, इससे पहले संगड़ाह में सुक्खू सरकार विद्युत विभाग के अधिशासी व सहायक अभियंता कार्यालय भी बंद कर चुकी हैं और स्थानीय विधायक एवं PCC President विनय कुमार मूकदर्शक बने हुए हैं।

Comments