संगड़ाह में ExEn Electrical office व हरिपुरधार Hospital जैसे संस्थान बंद करने को बताया जनविरोधी फैसले
BDC Chairman के लिए सदस्यों पर दबाव बनाने के आरोप भी लगाए
नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देने का सुझाव भी दिया
संगड़ाह। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विनय कुमार के विधानसभा क्षेत्र रेणुका जी अथवा संगड़ाह विकास खंड से संबंधित तीनों जिला परिषद वार्ड में BJP समर्थित उम्मीदवारों की प्रचंड जीत पर तंज कसते हुए स्थानीय भाजपा नेता प्रताप तोमर व विजेंद्र शर्मा आदि ने कहा कि, इस चुनाव में PCC chief को 0 अथवा अंडा मिला है। जिला परिषद Ward -1 नौहरा से जहां भाजपा के हंसराज 4872 वोट से जीते, वहीं Ward-2 घाटों (संगड़ाह) से अंकिता ठाकुर 3222 तथा ददाहू से शिवानी 1609 Vote के बड़े अंतर से जीती। Degree College संगड़ाह में मौजूद Counting Center में गत रात्रि संपन्न मतगणना के दौरान चुनाव लड़ने वाले कुल 10 में से 6 BDC सदस्य भी भाजपा समर्थित जीते। उन्होंने आरोप लगाया कि, इस विकास खंड में 5 सदस्य पंचायत समिति सदस्य पहले ही निर्विरोध व निर्दलीय चुने जा चुके हैं और स्थानीय MLA एवं HPCC अध्यक्ष समिति अध्यक्ष पद के लिए सदस्यों पर दबाव डालने व लालच देने जैसे अलोकतांत्रिक हथकंडे अपना रहे हैं। 

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप तोमर ने कहा कि, संगड़ाह में ExEn Electrical व सहायक अभियंता कार्यालय तथा हरिपुरधार सिविल अस्पताल सहित क्षेत्र में दर्जन भर से ज्यादा संस्थान बंद करने व महिलाओं को 1500 रूपए, 5 लाख नौकरियां तथा 300 युनिट मुफ्त बिजली जैसी 10 Election Guarantees पूरी न करने वाली प्रदेश कांग्रेस अथवा सरकार से लोग तंग आ चुके हैं। भाजपाईयों ने जिला परिषद के तीनों वार्ड में करारी हार के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व रेणुका जी मंडल अध्यक्ष को नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र देने का भी सुझाव दिया।






Comments
Post a Comment