नौहराधार-चूड़धार सड़क पर ExEn संगड़ाह ने लगाया Traffic पर प्रतिबंध संबधी Board


 

बिना Passing 4 साल से जा रही है चाबधार तक गाड़ियां 

Road बनने से आसान हुई चूड़धार की यात्रा 

संगड़ाह। हिमाचल के प्रमुख आस्था स्थल चूड़धार के आधे रास्ते चाबधार तक जाने वाले 8 किलोमीटर नौहराधार-चूड़धार Road की पासिंग न होने के चलते इस पर यातायात प्रतिबंधित होने संबंधी बोर्ड शुक्रवार को लोक निर्माण विभाग की अधिशासी अभियंता संगड़ाह द्वारा लगा दिया गया है। इसके बावजूद पिछले 4 साल की तरह यहां वाहनों की आवाजाही जारी रही और स्थानीय लोगों के अनुसार प्रतिदिन 200 से ज्यादा गाड़ियां इस मार्ग पर चल रही है। पूर्व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में करीब साढ़े 8 करोड़ का बजट मिलने पर बनी इस सड़क पर एक स्थानीय Private Bus Operator द्वारा नियमित रूप से 100 ₹ किराया लेकर चलाई गई बस को शिकायत के बाद RTO नाहन द्वारा बंद करवाए जाने के बाद यह रोड मीडिया व Social Media पर चर्चा में आया। लोगों ने इस सड़क को जल्द पास करवाने की भी मांग की है, ताकि चाबधार के ग्रामीणों को उचित किराए पर बस सुविधा उपलब्ध हो सके। इस सड़क के बनने के बाद पैदल यात्रा आधी अथवा 8KM के करीब रह जाने से बुजुर्ग व बच्चे भी चूड़धार की यात्रा कर पा रहे हैं। 
चाबधार के ग्रामीणों ने पूर्व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में 7 से 10 अक्टूबर 2018 को इस सड़क की मांग को लेकर अपने गांव से शिमला तक की पैदल यात्रा की थी और फिर मुख्यमंत्री से मिले थे। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता संगड़ाह खजान सिंह ने बताया कि, सड़क की पासिंग अथवा ट्रायल के लिए Road Fitteness Committee के अध्यक्ष SDM संगड़ाह को पत्र भेजा जा चुका है। एसडीएम सुनील कायथ ने बताया कि, BDC संगड़ाह के चुनाव के बाद अगले महीने Passing के लिए समय निकल पाएगा।

Comments