बंद करने के बाद दोबारा खोला गया था BDO office ददाहू
जिला परिषद में हुई थी Congress समर्थित उम्मीदवार की हार
संगड़ाह। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के विधानसभा क्षेत्र के Block ददाहू की पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कब्जा कर लिया है। पंचायत समिति अध्यक्ष बने नेहर स्वार BDC Ward के क्षमानंद शर्मा को 9 वोट प्राप्त हुए, जबकि कांडो कांसर वार्ड से निर्वाचित रक्षा देवी को उपाध्यक्ष पद पर 10 Vote मिले और 1 सदस्य ने Cross voting की। गौरतलब है कि, जिला परिषद चुनाव में ददाहू वार्ड के साथ साथ रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के विकास खंड संगड़ाह की दोनों Seat पर भी BJP समर्थित उम्मीदवार जीते हैं।ऐसे में पंचायत समिति में मिली यह जीत स्थानीय MLA एवं HPCC President विनय के लिए सियासी संजीवनी भी कहीं जा रही है। गौरतलब है कि, पूर्व की जयराम सरकार द्वारा खोले गए ददाहू में BDO office, संगड़ाह में ExEn व SDO Electrical office व हरिपुरधार सिविल अस्पताल जैसे कईं संस्थान सुक्खू सरकार ने सत्ता संभालते ही बंद कर दिए थे और इनमें से ददाहू विकास खंड कार्यालय को गत वर्ष फिर से शुरू किया गया था।



Comments
Post a Comment