आदर्श अस्पताल संगड़ाह में विनय कुमार ने किया Pulse Polio अभियान का शुभारंभ

PCC President के आदर्श स्वास्थ्य संस्थान में X-ray, Ultrasound व Generator जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं 

Doctors व विशेषज्ञों के 10 में से 7 पद खाली 

संगड़ाह। आदर्श अस्पताल संगड़ाह में स्थानीय MLA एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी विनय कुमार ने आज पल्स पोलियों अभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी अभिभावकों से अपने 5 साल तक के बच्चों को सुरक्षित रखने व देश को Polio मुक्त रखने के लिए पोलियो की 2 बूंद अवश्य पिलाने का आग्रह किया। BMO Sangrah डॉ सुनील कक्कड़ ने बताया कि, इस Medical Block में कुल 84 Booth पर 6427 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाए जाने के लिए 336 आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता जैसे कर्मियों तथा सुपरवाइजर को नियुक्त किया गया है और SDM संगड़ाह द्वारा विभिन्न विभागों के वाहन उपलब्ध करवाए गए हैं। 
अगले 2 दिन शेष बच्चों को उनके घर द्वार दवा पिलाई जाएगी। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्तमान प्रदेश सरकार द्वारा संगड़ाह Hospital को रेणुका हल्के का आदर्श स्वास्थ्य संस्थान अधिसूचित किए जाने के बावजूद यहां सभी विशेषज्ञों सहित Doctor के 10 में से 7 पद खाली पड़े हैं और एक्स-रे, Ultrasound तथा जनरेटर जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं है। चिकित्सकों के अभाव के बावजूद 1 Doctor को संगड़ाह अस्पताल किन्नौर जिला में प्रतिनियुक्ति पर भेजा गया है।


Comments