चाबधार के ग्रामीणों ने की जल्द Road की Passing करवाने की मांग
बस के अलावा जान जोखिम में डालकर 4 साल से हर रोज चाबधार पंहुच रहे दर्जनों वाहन
संगड़ाह। हिमाचल के प्रमुख धार्मिक स्थल चूड़धार के आधे रास्ते तक PWD Division संगड़ाह के अंतर्गत नौहराधार से चाबधार तक बनी करीब 8 किलोमीटर सड़क पर बिना Fitteness अथवा Passing के चल रही Private Bus को RTO ने नियमों की अवहेलना के चलते बंद करवा दिया। एक स्थानीय निजी बस संचालक द्वारा गत सप्ताह इस Route पर बस चलाए जाने के Video Social Media पर share होने के बाद जहां कुछ लोग केवल 8 KM का किराया 100 ₹ रखे जाने पर आपत्ति जता रहे थे, वहीं अन्य चाबधार तक बस चलने से चूड़धार यात्रा सुगम होने की भी बात कह रहे थे। स्थानीय लोगों ने पूर्व की BJP सरकार के समय से करीब साढ़े 8 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन इस सड़क का जल्द कार्य पूरा करने व इसे पास करवाने की भी मांग की है ताकि चाबधार के ग्रामीणों को उचित किराए पर बस सुविधा उपलब्ध हो सके।चाबधार के ग्रामीणों ने पूर्व प्रदेश सरकार के कार्यकाल में 7 से 10 अक्टूबर 2018 को इस सड़क की मांग को लेकर अपने गांव से शिमला तक की पैदल यात्रा की थी और फिर मुख्यमंत्री से मिले थे। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी नाहन सोना चौहान के अनुसार रोड पास न होने के चलते बस बंद कलवाई जा चुकी है। लोक निर्माण विभाग के कार्यवाहक अधिशासी अभियंता संगड़ाह खजान सिंह के अनुसार यह सड़क अभी पास नहीं हुई है और सप्ताह भर का काम अभी शेष है। उन्होंने कहा कि, इसके बाद SDM संगड़ाह की अध्यक्षता वाली रोड फिटनेस कमेटी से ट्रायल करवाया जाएगा। उधर बस बंद करने से नाराज़ एक महिला ने चाबधार में हर रोज पंहुच रही दर्जनों गाड़ियों का एक नया वीडियो भी जारी किया है। स्थानीय लोगों के अनुसार इस अधूरी सड़क पर करीब 4 साल से गाड़ियां चल रही है।




Comments
Post a Comment