संगड़ाह में पशु मित्र भर्ती दस्तावेज़ सत्यापन 27 को

SDM Office में सुबह 10 बजे से शुरू होगा Document varification 

संगड़ाह। उपमंडलीय पशु चिकित्सालय संगड़ाह से संबंधित पशु मित्र भर्ती प्रक्रिया के लिए दस्तावेज़ सत्यापन आगामी 27 जुलाई 2026 (सोमवार) को प्रातः 10 बजे Mini Secretariat में स्थित SDM office संगड़ाह में किया जाएगा। यह सत्यापन उन अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है, जिन्होंने गत 7 जुलाई को आयोजित शारीरिक परीक्षा उत्तीर्ण की है तथा अंकों के आधार पर Top-5 स्थानों पर चयनित हुए हैं। सभी चयनित अभ्यर्थियों को अपने मूल दस्तावेज़ जैसे – 10th Certificate,, स्थाई निवासी, चरित्र प्रमाण पत्र, Photo ID Proof, जाति/आय/भूमि हीन/बेरोज़गारी प्रमाणपत्र (यदि लागू हो) तथा स्व-सत्यापित प्रतियां साथ लानी होंगी। बिना मूल दस्तावेज़ों के उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है। अभ्यर्थी अधिक जानकारी के लिए पशु चिकित्सालय संगड़ाह के कार्यालय के दूरभाष 01702-248326 पर संपर्क कर सकते हैं।


 

Comments