NEET के अलावा JEE Mains व NEST परीक्षा पास कर चुकी है दिव्या
संगड़ाह। उपमंडल संगड़ाह के गांव कुफ्फर-कायरा की छात्रा दिव्या ज्योति ने NEET 2026 में 93 percentile marks प्राप्त करने में सफलता हासिल की। काफी साल से संगड़ाह में ही रह रहे दिव्या के पिता कपिल मोहन व मा अनिता दोनों PGT शिक्षक है और नवोदय से पढ़े हैं। इससे पहले वह JEE Mains, NEST तथा IISER IAT परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर चुकी हैं और पहले ही प्रयास में ही NEET निकालने में सफलता हासिल की है। एक ही वर्ष में 4 प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करना उनकी प्रतिभा, कड़ी मेहनत व समर्पण का प्रमाण है। दिव्या ने पहली से 10th Class तक की शिक्षा BVN Public School संगड़ाह से तथा जमा दो की शिक्षा अरिहंत इंटरनेशनल स्कूल नाहन से पूरी की। दिव्या ज्योति की इस उपलब्धि पर उनके परिजनों, परिचितों, शिक्षकों व क्षेत्र के आम लोग लगातार उसे Social Media पर बधाई दे रहे हैं और वह दूरदराज क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी है।

Comments
Post a Comment